फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: जिसमें होते हैं गुण, वह रहता है सबका प्रिय, समाज में मिलता है भरपूर सम्मान

Thu, 08 Apr 2021 08:27 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 08 Apr 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Chanakya niti for happy successful positive and respectful life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

किसी के भी जीवन में सम्मान और प्रेम बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसे अपने जीवन ये दोनों ही चीजें प्राप्त हो। चाणक्य नीति कहती है कि सम्मान और प्रेम मांगने से प्राप्त नहीं होता है बल्कि उसके लिए मनुष्य को अपने भीतर अच्छे गुणों को विकसित करना पड़ता है। चाणक्य नीति और विद्वानों के अनुसार जो व्यक्ति गलत आदतों से स्वयं को बचाकर अच्छे गुणों को समाहित करता है वह समाज में सम्मान पाता है। नीति शास्त्र में कुछ गुणों के बारे में बताया गया है। जिस व्यक्ति में ये गुण होते हैं वह सभी का प्रिय और सम्मान का पात्र होता है।

Chanakya niti for happy successful positive and respectful life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सत्य और सही का साथ देने वाला

नीति शास्त्र कहता है कि जो मनुष्य सत्य और सही का साथ देता है, वह सभी का प्रिय रहता है और हमेशा समाज में सम्मान प्राप्त करता है, इसलिए मनुष्य को कभी भी गलत कामों की कभी सराहना नहीं करनी चाहिए, इसके साथ ही सत्य और सही का साथ देने का साहस रखना चाहिए। हर परिस्थिति में सत्य का साथ देना चाहिए।

Chanakya niti for happy successful positive and respectful life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अच्छे लोगों की संगति में रहें

संगति का प्रभाव व्यक्ति पर अवश्य पड़ता है, इसलिए चाणक्य नीति कहती है कि मनुष्य को हमेशा अच्छे और ज्ञानी लोगों की संगत में रहना चाहिए। ज्ञानी और योग्य लोगों की संगति में रहने से ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है। व्यक्ति अपने जीवन में मान-सम्मान और सफलता प्राप्त करता है। अच्छे कार्य करने वाले सभी को प्रिय होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti for happy successful positive and respectful life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
समाज हित के कार्य करने वाला

नीति शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को सम्मान तभी प्राप्त होता है जब वह श्रेष्ठ कार्य करता है और दूसरों के हितों का भी ध्यान रखता है। जो व्यक्ति ईमानदारी और मेहनत से काम करता है और समाजहित के कार्यों में भी सहयोग करता है, ऐसा व्यक्ति सभी का प्रिय होता है और समाज में सभी जगह सम्मान प्राप्त करता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed