फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya niti: ऐसी स्त्री से विवाह करने वाला व्यक्ति होता है बहुत भाग्यशाली

Fri, 24 Sep 2021 07:11 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 24 Sep 2021 07:11 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti for happy married life a man who marries a woman with these qualities is very lucky
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य की गिनती आज भी श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उन्हें एक राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और कुशल अर्थशास्त्री के रूप में जाना जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में अच्छी और बुरी दोनों तरह की परिस्थितियां देखी थी। उन्हें विभिन्न विषयों का तो गहराई से ज्ञान था ही साथ ही व्यवहारिक जीवन की भी बहुत अच्छी समझ थी। उन्होंने मानव हित में कई शास्त्र लिखें। इनमें से नीति शास्त्र की बातें आज भी लोगों के बीच प्रचलित हैं। नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। चाणक्य की नीतियां इतने समय के बाद आज भी मनुष्य का मार्गदर्शन करने का काम करती हैं। नीति शास्त्र में गृहस्थ जीवन को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। आचार्य चाणक्य ने कुछ गुणों के बारे में बताया है। जिस स्त्री में ये गुण होते हैं उसका पति बहुत भाग्यशाली होता है। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

 

Chanakya Niti for happy married life a man who marries a woman with these qualities is very lucky
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धर्म परायण वेदों को जानने वाली

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो स्त्री धर्म का पालन करने वाली और वेदों का ज्ञान रखने वाली होती है, वह सही और गलत का भेद भली प्रकार से से समझती है। ऐसी स्त्री स्वयं के साथ पूरे परिवार का मान-सम्मान बढ़ाती है। ऐसी स्त्री अपनी संतान को भी अच्छे संस्कार देती है। इस तरह से वह अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को भी सत्कर्मों की ओर प्रेरित करती है।

 

 

Chanakya Niti for happy married life a man who marries a woman with these qualities is very lucky
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
विनम्रता और मीठी वाणी का गुण

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस स्त्री में विनम्रता का गुण होता है। उससे विवाह करने वाला व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसी स्त्री अपने व्यवहार व वाणी से सभी का दिल जीत लेती है और परिवार को संजोकर रखती है। ऐसे परिवार में झगड़े नहीं होते हैं और हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti for happy married life a man who marries a woman with these qualities is very lucky
Chanakya niti - फोटो : social media
धन का संचय करने वाली स्त्री

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बुरे समय में धन व्यक्ति के बहुत काम आता है इसलिए जिस व्यक्ति की पत्नी में धन के संचय करने की आदत होती है, वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति को बुरा समय आने पर परेशान नहीं होना पड़ता है। वह संचित किए गए धन को अपने बुरे समय में उपयोग में लाता है और उसे किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता है ।

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed