फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya niti: मनुष्य के जीवन में आग लगने के समान होती हैं ये परिस्थितियां

Sun, 18 Apr 2021 07:19 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 18 Apr 2021 07:19 AM IST
विज्ञापन
According to Chanakya niti these 6 situations are very difficult for human
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान थे। वे कूटनीति और राजनीति में बहुत कुशल थे। अपनी कुशलता और बुद्धि के बल पर ही उन्होंने चंद्र गुप्त मोर्य को शासक के रूप में स्थापित होने में मुख्य भूमिका निभाई। वे चंद्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। इन्हें कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता था। आचार्य चाणक्य एक योग्य शिक्षक भी थे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और वहीं पर शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को शिक्षा भी प्रदान की। नीतिशास्त्र में छः ऐसी स्थितियों के बारे में बताया गया हैं, जो इंसान को जीते-जी ही आग में जलने के समान होती हैं। जानिए कौन-सी हैं वो 6 स्थितियां…

According to Chanakya niti these 6 situations are very difficult for human
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में इस श्लोक के माध्यम से बताया है कि वह कौन-सी छः परिस्थितियां हैं जब मनुष्य को जीते जी आग में जलाने के समान महसूस होता है।

 

कांता-वियोग: स्वजनामानो,ऋणस्य शेष: कुनृपस्य सेवा।दरिद्रभावो विषमा सभा च,विनाग्निना ते प्रदहन्ति कायम्।।


पत्नी या प्रेमिका से वियोग

आचार्य चाणक्य के अनुसार कोई भी जो व्यक्ति जो अपनी पत्नी और प्रेमिका से बहुत प्रेम करता है उससे वियोग की स्थिति वह सहन नहीं कर पाता है। यह परिस्थिति उसके लिए बहुत ही कष्टकारी एक तरह से अग्नि में जलने के समान होती है।

According to Chanakya niti these 6 situations are very difficult for human
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अपमान की स्थिति में

जब किसी व्यक्ति का कहीं पर किसी रिश्तेदार, मित्र या अन्य के द्वारा के द्वारा अपमान होने की स्थिति बहुत ही कष्टकारी और असहनीय होती है। अपमानित होने के बाद कोई भी व्यक्ति उसे नहीं भुला पाता है और अपमान की अग्नि में जलता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
According to Chanakya niti these 6 situations are very difficult for human
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

अत्यधिक कर्ज होने पर

किसी भी व्यक्ति पर अत्यधिक कर्ज हो जाने पर जब वह उसे चुकाने में असमर्थ रहता है तो उसे हर पल ऐसे ऋण चुकाने की चिंता भीतर ही भीतर असहनीय पीड़ा देती है। चिंता की यह स्थिति मनुष्य के लिए जीत जी अग्नि में जलने के समान होती है।

विज्ञापन
According to Chanakya niti these 6 situations are very difficult for human
चाणक्य नीति - फोटो : social media

कपटी और चरित्रहीन का सेवक होने पर

यदि कोई अच्छा व्यक्ति किसी कपटी और चरित्रहीन राजा या मालिक के सेवक हो तो वह हर पल असहनीय कष्ट महसूस करता है और जब तक वह ऐसे व्यक्ति की सेवा में रहता है, उसे वह परिस्थिति आग के समान कष्ट देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed