फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवेकानंद के शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक भाषण के 126 सालः जब दुनिया ने पहचाना भारत को

Wed, 11 Sep 2019 04:36 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 11 Sep 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
126th anniversary of swami vivekananda famous speech in chicago
Swami Vivekananda

आज 11 सितंबर है। यह तारीख हमेशा सभी भारतीयों के लिए खास और गर्व करने का दिन है। दरअसल आज ही के दिन महान युवा विचारक और आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो शहर में विश्व धर्म संसद में शामिल होकर हिंदू धर्म और दर्शन पर भाषण देकर भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दी। स्वामी विवेकानंद ने इस भाषण के जरिए भारत की आध्यात्मिक और दर्शन का परिचय पूरे विश्व को करवाया। अपने संक्षिप्त भाषण में स्वामी विवेकानंद हिंदू धर्म के विराट, वैभव और दार्शनिक संपदा को बहुत ही आकर्षक तरीके से पश्चिम की संस्कृति को सामने रखा। आइए जानते हैं विश्व धर्म संसद में उनका भारत से शिकागो तक का सफर... 

126th anniversary of swami vivekananda famous speech in chicago
Swami Vivekananda
शिकागो यात्रा की शुरुआत
शिकागो यात्रा के लिए स्वामी विवेकानंद के शिष्यों ने सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। इसके लिए उन्होंने चंदा मांगकर पैसे एकत्रित किया लेकिन स्वामी विवेकानंद ने धन लेने से इंकार कर दिया था। बाद विवेकानंद की अमेरिका यात्रा का पूरा खर्च राजपूताना के खेतड़ी नरेश ने उठाया था। 

 
126th anniversary of swami vivekananda famous speech in chicago
Swami Vivekananda
ऐसे पहुंचे थे शिकागो
शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में हिस्सा लेने के समय उनकी आयु मात्र 25 साल की थी। शिकागो में भाषण देने से पहले उन्होंने पैदल ही पूरे भारत की यात्रा की। 31 मई 1893 को मुंबई से अपनी विदेश यात्रा शुरू की। पहले वह जापान पहुंचे। जापान के कई शहरों का दौरा किया। इसके बाद वह चीन और कनाडा होते हुए अमेरिका के शिकागो शहर में पहुंचे थे
विज्ञापन
विज्ञापन
126th anniversary of swami vivekananda famous speech in chicago
Swami Vivekananda

शिकागो में भाषण के अंश...
अमरीकी भाइयों और बहनों, 
आपने जिस स्नेह के साथ मेरा स्वागत किया है उससे मेरा दिल भर आया है। मैं दुनिया की सबसे पुरानी संत परंपरा और सभी धर्मों की जननी की तरफ से धन्यवाद देता हूं। सभी जातियों और संप्रदायों के लाखों-करोड़ों हिंदुओं की तरफ से आपका आभार व्यक्त करता हूं। मैं इस मंच पर बोलने वाले कुछ वक्ताओं का भी धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने यह जाहिर किया कि दुनिया में सहिष्णुता का विचार पूरब के देशों से फैला है।

विज्ञापन
126th anniversary of swami vivekananda famous speech in chicago
Swami Vivekananda

मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से हूं जिसने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया है। हम सिर्फ़ सार्वभौमिक सहिष्णुता पर ही विश्वास नहीं करते बल्कि, हम सभी धर्मों को सच के रूप में स्वीकार करते हैं। मुझे गर्व है कि मैं उस देश से हूं जिसने सभी धर्मों और सभी देशों के सताए गए लोगों को अपने यहां शरण दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed