इस सप्ताह की शुरूआत आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी 29 जून से हुई है और इसका अंत आषाढ़ पूर्णिमा के दिन (5 जुलाई) होगा। इसके बाद अगले हफ्ते से श्रावण माह प्रारंभ हो जाएगा। इस सप्ताह देवशयनी एकादशी व्रत, प्रदोष व्रत और गुरु पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ेंगे। इस सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट....
इस सप्ताह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट, जानें कौन-कौन सें हैं इस हफ्ते के प्रमुख त्योहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसी दिन से चतुर्मास प्रारंभ हो जाते हैं जिसके बाद चार महीनों तक मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।
इसके बाद जगत के पालनहार भगवान विष्णु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन जागते हैं। इसे प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके बाद से ही मांगलिक कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरु हो जाते हैं।
2 जुलाई को शुक्ल प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। एक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी में और दूसरा कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी में। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत महत्वपूर्ण होता है।
इस दिन भगवान शिव को माता पार्वती की पूजा का विधान है। इस दिन भगवान शिव प्रदोषकाल में कैलाश पर्वत पर प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं। इस पावन तिथि पर भोलेनाथ की उपासना करने से वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।
हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 5 जुलाई को पड़ रही है। 5 जुलाई रविवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूजन का विशेष महत्व होता है। भारत में इस दिन को बहुत श्रद्धा-भाव से मनाया जाता है।
हिन्दू धार्मिक शास्त्रों में भी गुरु के महत्व को बताया गया है। गुरु के स्थान को ईश्वर से भी ऊंचा स्थान दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा के पावन दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म भी हुआ था। इसके अलावा 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है।