फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह की चार भाग्यशाली राशियां, कार्य-व्यापार में होगी तरक्की

Mon, 31 May 2021 07:18 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 31 May 2021 07:18 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope 31 May to 6 June 2021 in hindi these 4 signs get auspicious outcome
साप्ताहिक राशिफल (31 मई से 06 जून 2021) - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

Weekly Horoscope 31 May to 6 June 2021 in hindi these 4 signs get auspicious outcome
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि: करियर-कारोबार में तरक्की के संकेत

इस सप्ताह आपको करिअर-कारोबार में अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे। आपके साहस में वृद्धि होगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा लेकिन इस सप्ताह किसी से सोच-समझकर ही वादा करना होगा अन्यथा पूरे नहीं होने पर आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा लेकिन सप्ताह के मध्य तक किसी अनजान भय को लेकर मन चिंतित रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय शुभ है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

Weekly Horoscope 31 May to 6 June 2021 in hindi these 4 signs get auspicious outcome
तुला साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

तुला राशि: सौभाग्य का मिलेगा साथ 
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, आपको इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके कार्य में गति आयेगी। भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति के मामलों में फैसला आपके पक्ष में जायेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। चाहे-अनचाहे करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभदायक होगी। सत्ता पक्ष से लाभ के योग बनेंगे और जीवन में आगे बढ़ने के अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी लेकिन घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 31 May to 6 June 2021 in hindi these 4 signs get auspicious outcome
कुंभ साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि: मिलेगी अपेक्षित सफलता

इस सप्ताह आपको संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। इस दौरान करिअर-कारोबार में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन हो या प्रेम संबंध अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें, अन्यथा आपके जीवन में कलह का प्रवेश हो सकता है। वहीं इस इस सप्ताह के शुरू में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं लेकिन सहयोगियों की मदद से आप उनसे पार पाने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 31 May to 6 June 2021 in hindi these 4 signs get auspicious outcome
मीन साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मीन राशि: रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त

यदि बेरोजगार हैं तो इस सप्ताह आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में हाथ आए अवसर को भूलकर भी न जानें दे, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। आपको निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को पद के साथ कुछ चुनौतियों और जिम्मेदारियों को भी गले लगाना पड़ सकता है। किसी योजना में धन निवेश करने से पहले विशेषज्ञ अथवा शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा को इस सप्ताह टालना ही बेहतर रहेगा। सेहत संबंधी किसी भी परेशानी की अनदेखी करने की बिल्कुल भूल न करें। प्रेम एवं दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed