फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti : ऐसी स्त्रियों से हमेशा बनाकर रखें दूरी, अन्यथा झेलना पड़ेगा घोर अपमान

Thu, 14 Jan 2021 05:17 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 14 Jan 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
We should keep a distance from these types of women
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। चाणक्य की इन नीतियों पर चलकर आप जीवन में आने वाली बिन बुलाई समस्याओं से बच सकते हैं और एक सुखी एवं सम्मान जनक जीवन व्यतीत कर सकते हैं। चाणक्य ने नीतिशास्त्र में स्त्रियों के बारे में भी महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताया गया है जिनसे किसी को भी हमेशा दूरी बनाकर रखना चाहिए अन्यथा आप परेशानी में फंस सकते हैं और आपको अपमान का सामना करना पड़ता है। जानते हैं कि वे कौन सी स्त्रियां हैं जिनसे हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

We should keep a distance from these types of women
चाणक्य नीति - फोटो : social media
दुष्ट स्वभाव की स्त्रियां

चाणक्य के अनुसार दुष्ट स्वाभाव वाली स्त्री से हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसी स्त्री अपने स्वार्थ के लिए समय आने पर आपको अपमानित करने का साथ ही अहित करने से भी पीछे नहीं हटती है। ऐसी स्त्री आपका सर्वनाश कर सकती है। इसलिए कभी भी ऐसी स्त्री के साथ नहीं रहना चाहिए। अन्यथा आपको शारीरिक हानि के साथ मान-सम्मान की हानि भी झेलनी पड़ती है।

We should keep a distance from these types of women
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
कुसंस्कारी स्त्री

चाणक्य के अनुसार जो स्त्री संस्कारी ना हो उससे सदैव दूरी बनाकर रखनी चाहिए। तन की सुंदरता तो कुछ समय की होती है परंतु मन की संदुरता जीवन पर्यंत बनी रहती है। इसलिए यदि कोई स्त्री तन से सुंदर नहीं परंतु वह सुशील और संस्कारी है तो ऐसी स्त्री के साथ संबंध रखने में व्यक्ति सदैव अपने जीवन में मान-सम्मान प्राप्त करता है परंतु कुसंस्कारी स्त्री के साथ किसी भी प्रकार से संबंध रखने से आपको मानहानि का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
We should keep a distance from these types of women
चाणक्य नीति - फोटो : social media
चरित्रहीन स्त्री

जो स्त्री एक से अधिक पुरूषों से संबंध रखती हो या जिसे समाज में वैश्या माना जाता है, ऐसी स्त्री से हमेशा दूर रहने में ही भलाई है। ऐसी स्त्री के घर का भोजन करना भी पाप की श्रेणी में आता है। धुम्रपान और मदिरापान करने और बुरे कर्म में लिप्त स्त्री बहुत दूर रहना चाहिए। ऐसी स्त्री के कारण आपको समाज नें मानहानि का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए ऐसी स्त्री को देखते ही वहां से हट जाना चाहिए, अन्यथा आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
We should keep a distance from these types of women
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
स्वार्थी और लालची स्त्री

जो स्त्री स्वार्थी हो और जिसके मन में लालच भरा हो उससे हमेशा दूर रहने में ही आपकी भलाई है। ऐसी स्त्री अपने लालच और स्वार्थ के कारण आपसे जुड़ती हैं और अपने मतलब पूरा होने के बाद आपको छोड़कर चली जाती हैं। यदि व्यक्ति ऐसी महिला से संबंध रखता है तो वह उसे पतन की ओर ले जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed