फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinayak Chaturthi 2021: विनायक चतुर्थी पर इस उपाय से मिलेगी गणेशजी की कृपा, विघ्न होंगे दूर

Sat, 15 May 2021 07:26 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 15 May 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
Vinayak Chaturthi 2021 Vinayak Chaturthi ke upay
विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay

वैशाख माह में विनायक चतुर्थी 15 मई को है। विनायक चतुर्थी के दिन गणपति महाराज की विधि-विधान से पूजा की जाती है। प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जातकों के समस्त प्रकार के विघ्न, संकट मिट जाते हैं। साथ ही इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आप भी इन उपायों को कर गणपति महाराज की कृपा पा सकते हैं।

Vinayak Chaturthi 2021 Vinayak Chaturthi ke upay
विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay

विनायक चतुर्थी पर आम, पीपल, नीम के बने गणेश जी की मूर्ति घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं। इससे घर में सकारात्मक उर्जा आती है जो धन और सुख में वृद्धि कारक मानी जाती है। इसके साथ ही गणेश महाराज परिजनों का बौद्धिक विकास भी करते हैं।

Vinayak Chaturthi 2021 Vinayak Chaturthi ke upay
विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay

विनायक चतुर्थी पर गाय के गोबर से बनी गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर उसकी पूजा करें। इस उपाय से घर का वातावरण शुद्ध शांत रहता है। घर में परिजनों के स्वास्थ्य के लिए भी  इनकी पूजा करना लाभदायक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinayak Chaturthi 2021 Vinayak Chaturthi ke upay
विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay

विनायक चतुर्थी पर श्वेतार्क गणेश की मूर्ति की पूजा करें। गणपति महाराज जी की यह मूर्ति धन और सुख वृद्धि कारक मानी गई है। गणेश जी की आराधना करने से कुंडली में बुध ग्रह भी मजबूत होता है और जातकों को इसके अनेकों लाभ मिलते हैं।

विज्ञापन
Vinayak Chaturthi 2021 Vinayak Chaturthi ke upay
विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay

विनायक चतुर्थी पर क्रिस्टल से निर्मित गणेश जी की प्रतिमा की आराधना करें। वास्तु के अनुसार, क्रिस्टल से निर्मित गणेश जी की मूर्ति को वास्तुदोष दूर करने में बहुत ही कारगर माना गया है। गणेश जी के साथ क्रिस्टल की लक्ष्मी की पूजा धन और सौभाग्य वृद्धिकारक मानी जाती हैं। घर में आर्थिक संकट नहीं आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed