फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजयदशमी 2020: कर्ज मुक्ति और धन प्राप्ति लिए दशहरे के दिन करें नारियल से जुड़े ये उपाय

Tue, 06 Oct 2020 03:54 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 06 Oct 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
vijayadashami 2020 to get rid of debt and get money  do these coconut remedies on Dussehra
दशहरे के दिन के उपाय - फोटो : अमर उजाला

हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य से पहले नारियल फोड़ा जाता है। नारियल को श्रीफल भी कहते हैं। 'श्री' का मतलब लक्ष्मी होता है। एकाक्षी नारियल को बहुत शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में कोई नई चीज की खरीददारी करनी हो या फिर नए काम की शुरुआत नारियल अवश्य फोड़ा जाता है। दशहरे को बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया जाता है इस दिन नारियल से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। नारियल के उपाय करने से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी, मां लक्ष्मी की कृपा होती है। जानते हैं नारियल से जुड़े उपाय....

vijayadashami 2020 to get rid of debt and get money  do these coconut remedies on Dussehra
नारियल के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए दशहरे के दिन सुबह उठकर स्नानादि करने के बाद अपनी लंबाई के बराबर काले रंग का धागा लेकर नारियल के ऊपर लपेट दें। उसके बाद नारियल रखकर पूजन करें, पूजन करने के बाद नारियल को बहते हुए जल में प्रवाहित करें। भगवान से कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें।
 

vijayadashami 2020 to get rid of debt and get money  do these coconut remedies on Dussehra
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दशहरे वाले दिन एक जटावाला नारियल, गुलाब के फूल, कमल के फूल की माला, सवा मीटर गुलाबी और सफेद रंग का कपड़ा, चमेली सवा पाव, दही, सफेद रंग की मिठाई, और दो जनेऊ लेकर किसी लक्ष्मी मंदर में मां लक्ष्मी को अर्पित करें। उसके बाद कपूर और दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करें और श्रीकनकधारा स्तोत्र का जाप करें। ये उपाय पूरे विश्वास के साथ करें। इससे आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर में धन संचय के योग बनने लगेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
vijayadashami 2020 to get rid of debt and get money  do these coconut remedies on Dussehra
हनुमान जी को सिंदूर लगाकर नारियल अर्पित करें(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : डेमो

चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर नारियल पर स्वास्तिक बनाएं। उस नारियल को हमुमान मंदिर में जाकर अर्पित करें। गुड़ चना का भोग लगाएं और ऋणमोचक मंगलस्तोत्र का पाठ करें। इससे आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

विज्ञापन
vijayadashami 2020 to get rid of debt and get money  do these coconut remedies on Dussehra
बहते जल में नारियल प्रवाहित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
लाल रंग को सूती कपड़े में एक नारियल लपेट कर बहते हुए जल में प्रवाहित करें। प्रवाहित करते समय अपनी मनोकामना को मन में दोहराएं। इससे कार्य में सफलता मिलती है।
 
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed