हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी प्रतिदिन पूजा-पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। प्रतिदिन घर में धूप दीप जलाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है जिससे घर में सुख- शांति का वास होता है। यही कारण है कि घर में मंदिर एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। वास्तु में पूजा के स्थान को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, जिसके अनुसार पूजा घर में कुछ चीजें अवश्य रखना चाहिए। इन चीजों को पूजा के स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिससे आपके घर में पैसों की तंगी नहीं होती है। जानिए कौन सी हैं वे चीजें।
Vastu tips: घर के मंदिर में रखें ये चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू धर्म में गंगाजल को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान में गंगाजल का उपयोग अवश्य किया जाता है। घर के मंदिर में किसी चांदी या पीतल के पात्र में गंगाजल रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे आपके घर पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है और आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।
भगवान श्रीकृष्ण अपने माथे पर मोर पंख धारण करते हैं। वास्तु के अनुसार घर में मोरपंख रखना बहुत शुभ रहता है। पूजा घर में मोरपंख अवश्य रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे आपकी पारिवारिक एवं आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही मोर पंख से घर में कीड़े-मकोड़े और छिपकली भी नहीं आती है।
भगवान विष्णु के विग्रह स्वरूप को शालिग्राम कहा जाता है, इन्हें घर रखना काफी शुभ माना जाता है। प्रतिदिन तुलसी के पत्तों को जल में मिलाकर शालिग्राम जी को स्नान करवाना चाहिए। इससे भगवान श्रीहरि व धन की देवी लक्ष्मी दोनों की असीम कृपा प्राप्त होती है और आपकी सभी धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
मंदिर में दक्षिणावर्ती शंख रखना बहुत शुभ माना जाता है, इसे स्वयं मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। भगवान विष्णु को भी शंख प्रिय है। घर के मंदिर में दक्षिणावर्ती शंख रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। घर में सुख समृद्धि आती है।