{"_id":"eadb11339a136a0f52b62a06fbc7ea81","slug":"temple-were-mans-are-not-allowed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन मंदिरों में मर्दों का जाना वर्जित, महिलाओं को इजाजत","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
इन मंदिरों में मर्दों का जाना वर्जित, महिलाओं को इजाजत
Fri, 29 Jan 2016 12:19 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
इन मंदिरों में मर्दों का जाना वर्जित, महिलाओं को इजाजत
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनि धाम शिंगणापुर में चबूतरे पर चढ़कर शनि महाराज की पूजा को लेकर इन दिनों महिलाओं और ट्रस्ट के बीच विवाद छिड़ा हुआ है। लेकिन सवाल सिर्फ शनि धाम को लेकर नहीं है क्योंकि भारत में और भी कई मंदिर हैं जहां महिलाओं को प्रवेश की इजाजत नहीं है। इनमें केरल का पद्मनाभ मंदिर, पुष्कर और हरियाणा में स्थित कार्तिकेय मंदिर सहित करीब एक दर्जन मंदिर ऐसे हैं जहां किसी न किसी कारण से महिलाओं को मंदिर में प्रवेश और पूजा से वंचित किया गया है।
इन मंदिरों में मर्दों का जाना वर्जित, महिलाओं को इजाजत
2 of 7
लेकिन सवाल उठता है ईश्वर के दरबार में लिंग भेद का क्या कारण है। गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि संसार प्रकृति यानी स्त्री स्वरूप है और वह मात्र एक पुरुष हैं। प्रकृति में वही बीजारोपण करते हैं। मीरा ने भी इस बात को दोहराया था जब उन्हें एक मंदिर में प्रवेश करने से पुजारी ने रोका था। मीरा ने पुजारी के रोकने पर कहा था कि इस मंदिर में श्रीकृष्ण के अलावा दूसरा पुरुष कौन है, श्रीकृष्ण के मंदिर में तो बिना स्त्री हुए प्रवेश ही नहीं किया जा सकता है।
इन मंदिरों में मर्दों का जाना वर्जित, महिलाओं को इजाजत
3 of 7
लिंग के आधार पर मंदिरों में प्रवेश को लेकर विवाद आज का नहीं है यह वर्षो से चला आ रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि मंदिरों में प्रवेश से लिंग के आधार पर सिर्फ महिलाओं को रोका जाता है। भारत के कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जिनमें महिलाओं को तो प्रवेश और पूजा की इजाजत है लेकिन पुरुषों को प्रवेश और पूजा की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन मंदिरों में मर्दों का जाना वर्जित, महिलाओं को इजाजत
4 of 7
राजस्थान के पुष्कर तीर्थ में ब्रह्मा जी की पत्नी देवी सावित्री का एक मंदिर है जो रत्नागिरी पर्वत पर स्थित है। इस मंदिर में सिर्फ महिलाओं को प्रवेश का अधिकार प्राप्त है और वही माता की गोद भराई करते हैं। पुरूषों को मंदिर में प्रवेश का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
इन मंदिरों में मर्दों का जाना वर्जित, महिलाओं को इजाजत
5 of 7
ब्रह्मा जी ने पत्नी के होते हुए भी दूसरी शादी कर ली थी जिससे नाराज होकर देवी ने ब्रह्मा जी को पुष्कर में शाप दिया था और बाद में रत्नागिरी पर बस गई थी। इसलिए यहां पर देवी के मंदिर में पुरुषों को प्रवेश की इजाजत नहीं है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।