फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानो या न मानो, एक रात में बने हैं यह 5 भव्य मंदिर

Sun, 07 Feb 2016 10:00 AM IST
राकेश झा
राकेश झा Updated Sun, 07 Feb 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन

मानो या न मानो, एक रात में बने हैं यह 5 भव्य मंद‌‌िर

temple built in one night

भारत के कई जाने माने मंद‌िर ऐसे हैं ज‌िनके न‌िर्माण के इत‌िहास को जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे क्योंक‌ि यह ऐसे मंद‌िर हैं जो महज एक रात में बनकर तैयार हो गए थे। लेक‌िन इन मं‌द‌िरों को देखने के बाद आप यह सोच भी नहीं सकते क‌ि ऐसा हो सकता है क्योंक‌ि यह मंद‌िर इतने व‌िशाल और भव्य हैं क‌ि इस तरह के मंद‌िर बनवाने शुरु करें तो वर्षों लग जाएंगे। लेक‌िन कथाएं और मान्यताएं तो यही कहती हैं क‌ि एक चमत्कार की तरह यह मंद‌िर रात भर में बनकर तैयार हो गए। आइए देखते हैं क‌ि एक रात में कैसे बने ये भव्य मं‌द‌िर।

मानो या न मानो, एक रात में बने हैं यह 5 भव्य मंद‌‌िर

temple built in one night

भगवान श्री कृष्‍ण की लीलास्‍थली वृंदावन में गोव‌िंद देव जी का यह मंद‌िर है। इस मंद‌िर के न‌िर्माण की कथा भी कृष्‍ण की लीला की तरह अद्भुत है। कहते हैं क‌ि यह मंद‌िर एक रात में बनकर तैयार हुआ है। इस मंद‌िर को करीब से देखने पर अधूरा सा लगता है। कहते हैं क‌ि भूतों ने या द‌िव्य शक्त‌ियों ने पूरी रात में इस मंद‌िर को तैयार क‌िया है। सुबह होने से पहले ही क‌िसी ने चक्की चलानी शुरु कर दी ज‌िसकी आवाज
से मंद‌िर का न‌िर्माण करने वाले काम पूरा क‌िए ब‌िना चले गए।

मानो या न मानो, एक रात में बने हैं यह 5 भव्य मंद‌‌िर

temple built in one night

झारखंड स्‍थ‌ित‌ि देवघर के मंद‌िर के व‌िषय में भी कथा है क‌ि देव श‌िल्पी व‌िश्वकर्मा ने यहां मंद‌िरों के न‌िर्माण का काम एक रात में क‌िया है। मंद‌िर प्रांगण में देवी पार्वती का मंद‌िर बाबा बैजनाथ और व‌िष्‍णु मं‌द‌िर से छोटा है। इसके पीछे कथा है क‌ि देवी पार्वती के मंद‌िर का न‌िर्माण कार्य होते-होते सुबह हो गई ज‌िससे मंद‌िर अधूरा रह गया। देवघर के मंद‌िर की एक अनूठी बात यह है क‌ि इसमें प्रवेश का मात्र एक दरवाजा है।
इंजीन‌ियरों ने काफी गण‌ित लगाए लेक‌िन मंद‌िर में दूसरा दरवाजा नहीं बना पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानो या न मानो, एक रात में बने हैं यह 5 भव्य मंद‌‌िर

temple built in one night

मध्यप्रदेश के मुरैना ज‌िला से करीब 20 क‌िलोमीटर की दूरी पर एक प्राचीन श‌िव मंद‌िर है ककनमठ। कच्‍छवाहा वंश के राजा कीर्त‌ि स‌िंह के शासन काल में बने इस मंद‌िर को लेकर एक क‌िंवद‌ंती है क‌ि यह मंद‌िर एक रात में बना है ज‌िसका न‌िर्माण भोलेनाथ के गण यानी भूतों ने क‌िया है। इस मंद‌िर में एक कमाल की बात यह भी है क‌ि इसके न‌िर्माण में गाड़े या चूने का प्रयोग नहीं है। पत्‍थरों पर पत्‍थर इस तरह रखे गए हैं क‌ि उनके बीच संतुलन बना हुआ है और आंधी तूफान भी इसे ह‌िला नहीं सके।

विज्ञापन

मानो या न मानो, एक रात में बने हैं यह 5 भव्य मंद‌‌िर

temple built in one night

उत्तराखंड के प‌िथौरागढ़ में स्‍थ‌ित यह शाप‌ित मंद‌िर है एक हथ‌िया देवाल। इस मंद‌िर के बारे में कथा क‌ि एक हाथ वाले श‌िल्पकार ने एक रात में ही इस मंद‌िर का न‌िर्माण कर द‌िया था। श‌िवल‌िंग का अर्घा दक्ष‌िण द‌िशा में होने के कारण इस मंद‌िर में पूजा करना अन‌िष्टकारी माना गया। श‌िल्पकार के एक हाथ होने के पीछे कई तरह की कथाएं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed