फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somvar Upay: सोमवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, महादेव की बरसेगी कृपा, धन-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी

Mon, 28 Apr 2025 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 28 Apr 2025 10:22 AM IST
सार

Monday Remedies: अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हर दिशा से सकारात्मक बदलाव आए, तो सोमवार को किए जाने वाले इन खास उपायों को अपनाना लाभकारी हो सकता है। तो आज की इस खबर में आइए जानते हैं सोमवार को कौन-कौन से काम करें, जो आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति ला सकते हैं।
 

विज्ञापन
Somvar Upay Do these 5 remedies on Monday Mahadev will shower his blessings wealth prosperity will increase
सोमवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय - फोटो : amarujala
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है और यह दिन विशेष रूप से उनके पूजन और व्रत के लिए माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन जो भक्त शिव जी की सच्चे मन से उपासना करता है, उसे महादेव का आशीर्वाद जरूर मिलता है। यही नहीं, इस दिन कुछ खास उपायों को अपनाकर हम भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, जो हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति में मदद कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हर दिशा से सकारात्मक बदलाव आए, तो सोमवार को किए जाने वाले इन खास उपायों को अपनाना लाभकारी हो सकता है। तो आज की इस खबर में आइए जानते हैं सोमवार को कौन-कौन से काम करें, जो आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति ला सकते हैं।

 
Somvar Upay Do these 5 remedies on Monday Mahadev will shower his blessings wealth prosperity will increase
सोमवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय - फोटो : Amar Ujala
1. शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाएं
सोमवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और शिवलिंग पर शुद्ध जल और दूध चढ़ाएं। साथ में बेलपत्र अर्पित करें और "ॐ नमः शिवाय" का मंत्र पढ़ें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। यह उपाय आप हर सोमवार को कर सकते हैं।

2. सोमवार का व्रत रखें
सोमवार को व्रत रखना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सात्विक आहार लें और भगवान शिव का ध्यान करें। इससे आपके सभी कामों में सफलता मिल सकती है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है। इसलिए आप चाहे तो इस उपाय को कर सकते हैं।
 
Somvar Upay Do these 5 remedies on Monday Mahadev will shower his blessings wealth prosperity will increase
सोमवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय - फोटो : Amar Ujala
3. जरूरतमंदों को दान दें
सोमवार के दिन किसी जरूरतमंद को दान देने से पुण्य मिलता है। आप सफेद चीजों जैसे दूध, चावल या चीनी का दान कर सकते हैं। यही नहीं, आप किसी निर्धन व्यक्ति को धन का भी दान कर सकते हैं। इससे आपके घर में सुख और समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Somvar Upay Do these 5 remedies on Monday Mahadev will shower his blessings wealth prosperity will increase
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के मंत्र - फोटो : Amar Ujala
4. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
सोमवार को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से सेहत में सुधार होता है और जीवन लंबा होता है। यही नहीं, इस मंत्र का जाप करने से सारे दुखों और कष्टों में भी मुक्ति मिलती है। ऐसे में इस मंत्र को 108 बार जरूर पढ़ें और फिर देखें कि महादेव आप पर क्या कृपा करते हैं।
"ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥"
विज्ञापन
Somvar Upay Do these 5 remedies on Monday Mahadev will shower his blessings wealth prosperity will increase
सोमवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय - फोटो : instagram
5. सफेद रंग के कपड़े पहने
सोमवार के दिन सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें। इससे मन में शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है, जिससे आपके काम अच्छे होते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed