फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो सकती हैं धन की देवी लक्ष्मी

Fri, 12 May 2023 11:44 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 12 May 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
Shukrawar Upay dont do these things on friday goddess lakshmi may get angry
शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock

Shukrawar Ke Upay: जिस प्रकार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है, ठीक उसी प्रकार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए व्रत रखा जाता है और विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को धन और वैभव की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। यही वजह है कि शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके अलावा शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें शुक्रवार के दिन भूल कर भी नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं कौन से वे कार्य हैं... 

कुंडली में इन अशुभ संकेतों की वजह से व्यक्ति नहीं बन पाता अमीर

Shukrawar Upay dont do these things on friday goddess lakshmi may get angry
शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock

घर को रखें साफ 
मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है, जिस घर में गंदगी होती है वहां लक्ष्मी कभी भी प्रवेश नहीं करती हैं। इसलिए हमेशा अपने घर को साफ सुथरा रखें। शुक्रवार के दिन खासतौर पर इस बात का ख्याल रखें। 

Shukrawar Upay dont do these things on friday goddess lakshmi may get angry
शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock

उधार के लेन-देन से बचें
शुक्रवार के दिन किसी से भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन पैसे उधार देने या फिर लेने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसा करने से धन की हानि हो सकती है।  

Swapna Shastra: सपने में इन चीजों का दिखना होता है शुभ, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलती है खूब तरक्की 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukrawar Upay dont do these things on friday goddess lakshmi may get angry
शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock

किसी को शक्कर न दें 
शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन किसी को भी शक्कर उधार में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में दरिद्रता का वास होता है। 

विज्ञापन
Shukrawar Upay dont do these things on friday goddess lakshmi may get angry
शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock

मांस-मदिरा के सेवन से बचें
शुक्रवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।  शुक्रवार के दिन मांस-मदिरा के सेवन से घर में अशांति आती है। इसलिए इस दिन पूर्ण सात्विक भोजन ही करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed