फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजन विधि, प्रिय भोग, मंत्र और आरती

Mon, 12 Oct 2026 09:14 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 12 Oct 2026 09:14 AM IST
सार

Navratri Day 2 2026: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन देवी को प्रिय भोग अर्पित करने और मंत्र जाप करने का विशेष महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, भोग, मंत्र और पूजा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 Day 2 Know Maa Brahmacharini Puja Vidhi Bhog Mantra and Important Rules
शारदीय नवरात्रि 2026 - फोटो : amar ujala

Navratri 2026 Day 2: शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इस वर्ष 12 अक्टूबर, सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। देवी का यह स्वरूप तप, त्याग, साधना और आत्मसंयम का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से भक्तों को धैर्य, मानसिक शांति और मुश्किल परिस्थितियों में डटे रहने की प्रेरणा मिलती है। आइए जानते हैं मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप, पूजा विधि, प्रिय फूल, भोग, मंत्र और शुभ रंग।

  •  
Trending Videos
Shardiya Navratri 2026 Day 2 Know Maa Brahmacharini Puja Vidhi Bhog Mantra and Important Rules
नवरात्रि मां ब्रह्मचारिणी  - फोटो : Amar Ujala

मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप और महत्व
मां ब्रह्मचारिणी देवी दुर्गा का दूसरा स्वरूप हैं। उनके एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल सुशोभित रहता है। माता का यह रूप कठोर तपस्या, पवित्रता, ज्ञान और वैराग्य का संदेश देता है। ‘ब्रह्मचारिणी’ शब्द का संबंध ब्रह्म के मार्ग पर चलने और तप-साधना करने से माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी की आराधना से व्यक्ति को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, संयम बनाए रखने और कठिन समय में धैर्य से काम लेने की प्रेरणा मिलती है।

  •  
Shardiya Navratri 2026 Day 2 Know Maa Brahmacharini Puja Vidhi Bhog Mantra and Important Rules
मां ब्रह्मचारिणी - फोटो : adobe

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय रंग
नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में सफेद रंग शांति, पवित्रता और सरलता का प्रतीक है। इस दिन भक्त सफेद या पीले रंग के वस्त्र पहनकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सकते हैं।

  •  
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 Day 2 Know Maa Brahmacharini Puja Vidhi Bhog Mantra and Important Rules
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में सफेद और लाल फूल अर्पित करने की परंपरा है। - फोटो : ai

मां ब्रह्मचारिणी को कौन-से फूल चढ़ाएं?
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में सफेद और लाल फूल अर्पित करने की परंपरा है। भक्त माता को चमेली, कमल या गुड़हल का फूल अर्पित कर सकते हैं । पूजा में फूल अर्पित करते समय श्रद्धा और स्वच्छता का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 Day 2 Know Maa Brahmacharini Puja Vidhi Bhog Mantra and Important Rules
मां ब्रह्मचारिणी का भोग - फोटो : Amar Ujala

मां ब्रह्मचारिणी को किस चीज का भोग लगाएं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री और शक्कर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा माता को दूध से बनी मिठाइयां, सफेद बर्फी या खीर भी अर्पित की जा सकती है। भोग लगाने के बाद प्रसाद परिवार के सदस्यों और अन्य भक्तों में बांट सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed