Shardiya Navratri 2020: शारदीय नवरात्रि 17 अक्तूबर से शुरू हो रही है। शक्ति का यह महापर्व 25 अक्तूबर तक चलेगा। नवरात्रि में 9 दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। इसके लिए लोग अपने घरों पर नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करते हैं और इसके लिए कई तैयारियां की जाती है। दुर्गा पूजा और कलश स्थापना में कई तरह की चीजों की जरूरत होती है। आइए जानते हैं नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होती है।
{"_id":"5f7d41e56c81f149c607b16f","slug":"shardiya-navratri-2020-know-kalash-sthapana-vidhi-muhurat-and-puja-tithi-dates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri 2020: आने वाली है नवरात्रि, ऐसे करें मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Shardiya Navratri 2020: आने वाली है नवरात्रि, ऐसे करें मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी
Wed, 07 Oct 2020 09:55 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 07 Oct 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि 2020
- फोटो : Rohit Jha
कलश स्थापना
- फोटो : self
ऐसे करें शारदीय नवरात्रि में मैय्या रानी के स्वागत की तैयारी
- नवरात्रि में घर पर मां दुर्गा की फोटो या मूर्ति को स्थापित करने के लिए लकड़ी की चौकी का होना जरूरी है।
- माता को लाल रंग का कपड़ा बहुत पसंद होता है ऐसे में चौकी पर बिछाने के लिए लाल कपड़ा जरूर होना चाहिए।
- भूलकर माता की चौकी पर सफेद या काले रंग का कपड़ा नहीं बिछाना चाहिए।
- नवरात्रि पर कलश स्थापना के साथ माता की पूजा-आराधना का सिलसिला शुरू हो जाता है जो 9 दिनों तक चलता है।
- कलश स्थापना में सोने, चांदी या मिट्टी के कलश का प्रयोग किया जा सकता है।
- कलश स्थापना और मां दुर्गा की पूजा में आम के पत्तों का होना बहुत जरूरी होता है। आम के पत्तों से तोरड़ द्वार बनना चाहिए।
- नवरात्रि में कलश स्थापना और पूजा में जटा वाला नारियल के साथ पान, सुपारी, रोली, सिंदूर, फूल और फूल माला,कलावा और अक्षत यानि सबूत चावल होना चाहिए।
- हवन के लिए आम की सूखी लकड़ी, कपूर, सुपारी, घी और मेवा जैसी सामग्री का होना आवश्यक है।
कलश स्थापना
- फोटो : self
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – अक्तूबर 17, 2020 को 01:00 एएम
प्रतिपदा तिथि समाप्त- अक्तूबर 17, 2020 को 09:08 पीएम
घट स्थापना मुहूर्त का समय प्रात:काल 06:27 बजे से 10:13 बजे तक
अभिजित मुहूर्त प्रात:काल 11:44 बजे से 12:29 बजे तक रहेगा

शारदीय नवरात्रि तिथि 2020
- फोटो : social media
शारदीय नवरात्रि तिथि 2020
प्रतिपदा — 17 अक्तूबर 2020 — घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
द्वितीया — 18 अक्तूबर 2020 — मां ब्रह्मचारिणी पूजा
तृतीया — 19 अक्तूबर 2020 — मां चन्द्रघन्टा पूजा
चतुर्थी — 20 अक्तूबर 2020 — मां कूष्माण्डा पूजा
पंचमी — 21 अक्तूबर 2020 — मां स्कन्दमाता पूजा
षष्ठी — 22 अक्तूबर 2020 — मां कात्यायनी पूजा
सप्तमी — 23 अक्तूबर 2020 — मां कालरात्रि पूजा
अष्टमी — 24 अक्तूबर 2020 — मां महागौरी पूजा, कन्या पूजन
नवमी — 25 अक्तूबर 2020 — मां सिद्धिदात्री, नवरात्रि पारण