फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Sade Sati: शनि की साढ़ेसाती होने पर अवश्य करें इन 3 चीजों का दान, बनेंगे सभी अटके काम

Tue, 14 Apr 2026 02:34 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 14 Apr 2026 02:34 PM IST
सार

Shani Sade Sati: साढ़ेसाती होने पर शनिवार के दिन शनि मंत्र का जाप और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना शुभ होता है। इसके अलावा व्यक्ति को इन 3 चीजों का दान भी अवश्य करना चाहिए। यह बेहद शुभ फल देता है।

विज्ञापन
shani sade sati upay and daan in hindi shani dev mantra
शनि की साढ़ेसाती - फोटो : Amar Ujala

Shani Sade Sati: ज्योतिष में शनि की साढ़ेसाती के समय को बेहद कष्टकारी माना गया है। माना जाता है कि, इस समय व्यक्ति जीवन में अचानक रुकावटें, मानसिक तनाव, आर्थिक दबाव और कार्यों में देरी जैसी स्थितियों का सामना करता है। यही नहीं सफल कार्यों में भी कई बार बार-बार परेशानियां आने लगती हैं। इसलिए इस समय शनि देव की पूजा और दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य किए जाते हैं। हालांकि, शास्त्रों में कुछ ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं, जिनसे साढ़ेसाती के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इनमें दान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार, सच्चे मन से किए गए दान से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कष्टों को कम कर देते हैं। ऐसे में साढे़साती का प्रभाव होने पर व्यक्ति को इन 3 चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। आइए इनके बारे में जानते हैं।



Shani Jayanti 2026: शनि जयंती कब है? जानें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

shani sade sati upay and daan in hindi shani dev mantra
Shani Sade Sati - फोटो : Adobe stock

सरसों के तेल का दान
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, नियमित रूप से यह उपाय करने से शनि के अशुभ प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। इसके प्रभाव से जीवन में स्थिरता आने लगती है।

shani sade sati upay and daan in hindi shani dev mantra
Shani Sade Sati - फोटो : Freepik.com

काली वस्तुओं का दान
शास्त्रों के अनुसार, शनि से जुड़ी काली वस्तुएं व काले तिल या काले चने का दान करना बेहद फलदायी होता है। यह उपाय जीवन से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है। शनि की कृपा दिलाने में सहायक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shani sade sati upay and daan in hindi shani dev mantra
Shani Sade Sati - फोटो : freepik

लोहे की वस्तुओं का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि का संबंध लोहे से भी माना जाता है। ऐसे में लोहे से बनी वस्तुओं का दान करने से शनि दोष शांत होता है। माना जाता है कि, इसके प्रभाव से साढ़ेसाती के कष्टों में राहत मिलने लगती है।

विज्ञापन
shani sade sati upay and daan in hindi shani dev mantra
Shani Sade Sati - फोटो : अमर उजाला
शनिदेव के प्रमुख मंत्र

शनि गायत्री मंत्र
ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि ।

शनि बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः ।।

शनि स्तोत्र
ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम ।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम ।।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed