{"_id":"60be53378ebc3ed709513000","slug":"shani-jayanti-2021-date-importance-take-these-measures-to-get-shani-dev-blessings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"shani jayanti 2021: आने वाली है शनि जयंती जानिए किन कामों को करने से प्रसन्न होंगे शनिदेव","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
shani jayanti 2021: आने वाली है शनि जयंती जानिए किन कामों को करने से प्रसन्न होंगे शनिदेव
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन सूर्य पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था, इसलिए प्रतिवर्ष इस दिन शनि जंयती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती 10 जून को मनाई जाएगी। यह दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही खास माना जाता है। जो लोग शनि के अशुभ प्रभाव से पीड़ित वे शनि जयंती के दिन कुछ उपायों को करके अशुभ प्रभावों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं साथ ही शनिदेव को प्रसन्न कर जीवन में सुख-समृद्धि तरक्की और संपन्नता प्राप्त की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किन कार्यों को करने से प्रसन्न होंगे शनिदेव।
2 of 5
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती पर करें ये कार्य
शनि जयंती पर प्रातः सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि करें और शनिदेव का पूजन करें। उन्हे सरसों का तेल अर्पित करें इसके साथ ही पीपल के वृक्ष के नीच सरसों के तेल का दीपक काले तिल डालकर प्रज्वलित करें। इसके बाद वहीं बैठकर शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही हनुमान जी की आराधना करना और हनुमान चालीसा का पाठ करना भी बहुत शुभ रहता है।
3 of 5
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काली गाय का पूजन और सेवा करनी चाहिए। इसके साथ ही शनि जयंती पर काली उड़द, काला तिल, स्टील-लोहे के बर्तन, श्रीफल, काले वस्त्र, लकड़ी की वस्तुएं, औषधि आदि चीजों का दान करें। इससे आपको शनि के अशुभ प्रभावों के मुक्ति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शनिदेव अच्छे कार्य करने वालों से अत्यंत प्रसन्न होते हैं इसलिए शनि जयंती पर क्षमतानुसार जरुरतमंदों की सेवा करें। उन्हें दान दें और हो सके तो भोजन अवश्य करवाएं। इससे शनिदेव की कृपा दृष्टि होती है और आपके जीवन की समस्याओं का अंत होता है।
विज्ञापन
5 of 5
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या फिर महादशा चल रही हो तो किसी अस्पताल में जाकर जरूरतमंदों को दवाईयां दान करें और उनकी इलाज करवाने में जितनी हो सके वित्तीय रुप से सहयता करें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।