प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस तरह से पूरे वर्ष में 12 शिवरात्रि आती हैं। इस बार ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की मासिक शिवरात्रि 08 जून दिन मंगलवार को पड़ रही है। हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का भी विशेष महत्व माना जाता है। शिवरात्रि का दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बहुत विशेष माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से वे अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव इस दिन ही शिवलिंग के रुप में प्रकट हुए थे। जिसके बाद सर्वप्रथम ब्रह्मा जी और श्री हरि विष्णु ने इनका पूजन किया था। इसी उपलक्ष्य में प्रति माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि यानी शिव जी की रात्रि के रुप में मनाया जाता है। इस दिन शिवभक्त व्रत करते हैं और अपने आराध्यदेव को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान के साथ उनकी पूजा आराधना करते हैं। जानते हैं मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहुर्त और पूजा विधि।
{"_id":"60be370c76dd1e132e0f6023","slug":"masik-shivratri-2021-in-june-date-timing-shubh-muhurat-importance-and-puja-vidhi-of-shivratri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Masik Shivratri 2021: इस दिन है जून माह की मासिक शिवरात्रि, जानिए महत्व, तिथि और पूजा विधि","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Masik Shivratri 2021: इस दिन है जून माह की मासिक शिवरात्रि, जानिए महत्व, तिथि और पूजा विधि
Mon, 07 Jun 2021 08:56 PM IST
Shashi Shashi
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 07 Jun 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
मासिक शिवरात्रि 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : SOCIAL MEDIA
मासिक शिवरात्रि 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : self
मासिक शिवरात्रि शुभ मूहुर्त
ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि आरंभ- 08 जून दिन मंगलवार सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर
ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि समाप्त- 09 जून दिन बुधवार दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर
शिवरात्रि में रात के समय पूजा का शुभ मुहूर्त- 08 जून रात 12 बजे से लेकर रात 12 बजकर 40 मिनट तक
पूजा की कुल अवधि- 40 मिनट
ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि आरंभ- 08 जून दिन मंगलवार सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर
ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि समाप्त- 09 जून दिन बुधवार दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर
शिवरात्रि में रात के समय पूजा का शुभ मुहूर्त- 08 जून रात 12 बजे से लेकर रात 12 बजकर 40 मिनट तक
पूजा की कुल अवधि- 40 मिनट
मासिक शिवरात्रि 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
मासिक शिवरात्रि व्रत पूजा विधि-
- कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- अपने घर के मंदिर की साफ-सफाई करके गंगाजल छिड़के।
- इसके बाद भगवान शिव के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित करें।
- यदि आपके घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग का अभिषेक करें।
- इसके बाद शिव जी की प्रिय चीजें, श्वेत पुष्प, फल, बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि चीजें अर्पित करें।
- इस दिन हो सके तो किसी शिवमंदिर में जाकर भगवान शिव सहित पूरे शिवपरिवार का पूजन करें और शिव जी का रुद्राभिषेक करें।
- पूजा पूर्ण होने के बाद शिव जी की आरती करें।
- शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिव मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
- इस दिन रात्रि में जागरण कर पूजन करने का बहुत महत्व माना जाता है। रात में जागकर शिव जी का पूजन करें और भजन-कीर्तन करते हुए रात्रि व्यतीत करें।
- अगले दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात पूजन करें और अपने व्रत का पारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मासिक शिवरात्रि 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मासिक शिवरात्रि पर इन बातों का रखें ध्यान
- मासिक शिवरात्रि पर नियमों का पालन करना बहुत ही आवश्यक होता है।
- इस दिन अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखें और ब्रह्मचार्य का पालन करें।
- इस दिन क्रोध न करें केवल शांत मन से पूजन करें और किसी के लिए भी अपशब्द न कहें।
- इस दिन भूलकर भी किसी तामसिक चीज या फिर मांस-मदिरा का सेवन न करें।
- भगवान शिव पशुपतिनाथ कहलाते हैं इस दिन भूलकर भी किसी पशु-पक्षी और वेजुबान जानवर को न सताएं।