{"_id":"681ed7cc4e27d375610305fb","slug":"shani-dev-upay-unlock-success-and-peace-with-shani-dev-mantras-on-saturdays-2025-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Dev Upay: शनि देव के मंत्र से हर पीड़ा को करें दूर, शनिवार को जरूर करें ये उपाय","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Shani Dev Upay: शनि देव के मंत्र से हर पीड़ा को करें दूर, शनिवार को जरूर करें ये उपाय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 10 May 2025 10:14 AM IST
सार
Shanivar Ke Upay: शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं और उनकी दिशा पश्चिम मानी जाती है। शनि देव का संबंध पंचतत्वों में से वायु तत्व से बताया गया है। शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस दिन विशेष उपायों से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में सफलता, यश, कीर्ति और व्यापार में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
Shani Dev Mantras
- फोटो : adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Saturday Remedies: शनिवार का दिन शनि देव के पूजा और सम्मान का दिन होता है, क्योंकि शनि देव को न्याय के देवता माना जाता है। उनका कार्य सभी जीवों के कर्मों का हिसाब रखना और उसी आधार पर उन्हें फल देना है। शनि देव सूर्य के पुत्र होते हुए भी सूर्य देव से अधिक संबंध नहीं रखते हैं। जब शनि देव की स्थिति अशुभ होती है, तो व्यक्ति को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे आर्थिक संकट, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और मानसिक तनाव। लेकिन जिन पर शनि देव की कृपा होती है, वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।
अगर आप उन्नति के मार्ग में लगातार समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो शनिवार के दिन स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें और एक कच्चे सूत के धागे का गोला लें। फिर उस गोले को पीपल के पेड़ के तने पर सात बार लपेटें और शनि देव का ध्यान करते हुए उनका मंत्र जपें - 'ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः।'
3 of 6
Shani Dev Mantras
- फोटो : अमर उजाला
यदि आपके दांपत्य जीवन में खुशियां नहीं मिल रही हैं,तो शनिवार को कुछ काले तिल लेकर पीपल के पेड़ के पास चढ़ाएं और शनि देव के मंत्र का जप करें - 'ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Shani Dev Mantras
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप अपनी संतान को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने का सोच रहे हैं लेकिन किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार को शनि देव के इस मंत्र का 11 बार जपें - 'ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।' यह उपाय आपकी परेशानी को दूर कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
Shani Dev Mantras
- फोटो : adobe stock
अगर आपकी जिंदगी में परेशानियों का अंत नहीं हो रहा और लगातार समस्याएं आ रही हैं, तो शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल रखें और शनि देव के तंत्र मंत्र का जप करें - 'ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।' जप करने के बाद उस तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं, यह उपाय आपकी समस्याओं को हल कर सकता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।