शास्त्रों में 16 संस्कार का जिक्र किया गया है जिनमें एक संस्कार विवाह है जिसे शास्त्रों में काफी महत्व दिया गया है क्योंकि इस संस्कार से दो परिवार, दो व्यक्ति और आत्माओं का मिलन होता है और यह समाज के निर्माण में सहायक होता है। इसलिए विवाह को लेकर शास्त्रों में कई नियम नीतियों का जिक्र किया गया है। महाराजनीतिज्ञ चाण्क्य ने भी विवाह को लेकर कई बातें कही है और महाभारत के अनुशासन पर्व में भी इनका उल्लेख किया गया जिसमें समझाया गया है कि व्यक्ति को विवाह से पहले किन-किन बातों को जान लेना चाहिए।
शादी करने से पहले लड़कों को जान लेनी चाहिए लड़की की ये 7 बातें
2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विष्णु पुराण में बताया गया है कटु और कर्कश वाणी वाली कन्या जिस परिवार में विवाह करके आती है उस परिवार में अशांति का माहौल बना रहता है। मीठा और मधुर स्वर में बोलने वाली कन्या परिवार के लिए सुख और सौभाग्य लेकर आती है। इनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखमय रहता है।
शादी करने से पहले लड़कों को जान लेनी चाहिए लड़की की ये 7 बातें
3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जिस घर की स्त्री देर तक सोती है वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसलिए देर तक सोने वाली और आलसी लड़की से विवाह सोच समझकर करना चाहिए।
शादी करने से पहले लड़कों को जान लेनी चाहिए लड़की की ये 7 बातें
झूठ बोलने वाली स्त्रियों का विश्वास नहीं करना चाहिए इन्हें जीवन संगिनी बनाना जोखिम भरा होता है क्योंकि इनका झूठ कभी भी परिवार के लिए संकटकारी होता है। चाणक्य नीति में इस बात का उल्लेख किया गया है।
शादी करने से पहले लड़कों को जान लेनी चाहिए लड़की की ये 7 बातें
सिर्फ चेहरे की सुंदरता देखकर लड़की से विवाह नहीं करना चाहिए, बौद्धिक रूप से सुंदर कन्या को जीवन संगिनी बनाना अधिक सुखकरी और कल्याणकारी होता है।