फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2023: इस बार क्यों है दो महीने का सावन, जानिए सावन में शिव आराधना का महत्व

Tue, 04 Jul 2023 06:18 AM IST
विनोद शुक्ला पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य
पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 04 Jul 2023 06:18 AM IST
विज्ञापन
Sawan Month 2023 Start End Date Why This Year Sawan Two Month Duration What Is Adhikmaas And Significance
इस बार सावन में अधिकमास का योग 19 साल बाद बन रहा है। इससे पहले 2004 में सावन का अधिकमास था। - फोटो : amar ujala

Sawan 2023: आज से लगातार 58 दिनों तक भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-आराधना का सिलसिला चलेगा। सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो चुका है। इस साल सावन का अधिकमास होगा। अधिकमास की वजह से चातुर्मास 4 के बजाय 5 माह का रहेगा। वर्तमान समय में नल संवत्सर 2080 चल रहा है, जो कि 13 महीनों का रहेगा। हिन्दू पंचांग में हर बार करीब तीन साल बाद अधिकमास आता है। इस बार सावन में अधिकमास का योग 19 साल बाद बन रहा है। इससे पहले 2004 में सावन का अधिकमास था। शिव पूजा और आराधना का खास महीना सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहा है और 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिकमास रहेगा। इसके बाद सावन का शेष महीना शुरू होगा जो कि 31 अगस्त तक रहेगा।

Sawan Month 2023 Start End Date Why This Year Sawan Two Month Duration What Is Adhikmaas And Significance
Sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला
इस साल सावन 59 दिनों का होगा। पंचांग के अनुसार 19 साल बाद सावन पर बहुत ही खास संयोग बन रहा है, जिसमें पूरे महीने शिव और माता पार्वती दोनों की असीम कृपा प्राप्त होगी। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत खास रहने वाला है। इस बार सावन का महीने पूरे दो महीने का होगा। दरअसल इस बार मलमास लग जाने का कारण सावन 59 दिनों का हो गया है। ऐसे में शवि भक्तों को सोमवार के दिन महादेव की उपासना करने के लिए पूरे 8 सोमवार मिलेंगे। इस बार सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होने जा रही है। 31 अगस्त को सावन का समापन होगा। इस बार शिव भक्तों को कुल 59 दिन भगवान शिव की उपासना के लिए मिलेंगे।
 
Sawan Month 2023 Start End Date Why This Year Sawan Two Month Duration What Is Adhikmaas And Significance
sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला
सावन मास पूरा महादेव को समर्पित है, लेकिन अधिकमास के स्वामी श्रीविष्णु हैं, इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। इस बार सावन में पड़ने के कारण यह अधिकमास और भी विशेष हो गया है, क्योंकि इस मास में जो भी जातक निष्ठापूर्वक भगवान का चिंतन-मनन करेगा, उन्हें हरि और हर दोनों की कृपा प्राप्त होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Month 2023 Start End Date Why This Year Sawan Two Month Duration What Is Adhikmaas And Significance
Surya Gochar - फोटो : अमर उजाला

अधिकमास में नहीं होता है सूर्य का राशि परिवर्तन
अधिकमास में सूर्य संक्राति नहीं होती है। इस बार 16 जुलाई को कर्क संक्रांति और 18 से सावन का अधिकमास शुरू होगा। 16 अगस्त को अधिकमास खत्म होगा और 17 तारीख को सिंह संक्रांति रहेगी। अधिकमास को अधिमास, मलमास और पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं।

विज्ञापन
Sawan Month 2023 Start End Date Why This Year Sawan Two Month Duration What Is Adhikmaas And Significance
मलमास क्यों कहते हैं?
अधिकमास में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त नहीं रहते हैं। इस महीने में सूर्य संक्राति नहीं होती है। इस कारण इस महीने को मलिन माह यानी मलमास माना गया है। मलमास में नामकरण, यज्ञोपवित जैसे संस्कार भी नहीं किए जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed