फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2021: सावन महीने में जरूर करें ये काम, बरसेगी महादेव की कृपा और दूर हो जाएंगी सारी समस्याएं

Sun, 18 Jul 2021 06:35 AM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 18 Jul 2021 06:35 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2021 Many problems are removed by taking these measures in the month of Sawan
भगवान शिव - फोटो : Social media

हमारी सनातन संस्कृति में सावन के महीने को काफी पवित्र माना गया है। सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है। इस माह का इंतजार शिव भक्त पूरे साल करते हैं। मान्यता है कि अगर इस महीने भगवान शिव की श्रद्धा पूर्वक ढंग से पूजा की जाए, तो महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। महादेव की कृपा आने के बाद से भक्तों के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं। जीवन में उन्हें खूब तरक्की मिलती है। जिंदगी की तमाम अड़चनें दूर हो जाती हैं। सफलता के सभी रास्ते खुल जाते हैं। सावन के महीने में कुछ विशेष उपायों को बताया गया है। अगर इन उपायों को श्रद्धा पूर्वक ढंग से किया जाए, तो जीवन से कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम सावन माह में किए जाने वाले उन विशेष उपायों के बारे में जानेंगे, जिनको करने से भगवान शिव अपने भक्तों के प्रति काफी प्रसन्न होते हैं।    

Sawan 2021 Many problems are removed by taking these measures in the month of Sawan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

यदि आपके घर के भीतर आर्थिक तंगी चल रही है, कारोबार में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है या नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आप सावन माह में पड़ने वाले सोमवार के दिन शिवलिंग पर अनार के जूस का अभिषेक करें। 

Sawan 2021 Many problems are removed by taking these measures in the month of Sawan
शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

अगर आपके और आपकी पत्नी के बीच के रिश्तों में काफी दरारें आ रहीं हैं और आपका दांपत्य जीवन खुशहाली से नहीं बीत रहा। ऐसे में आपको सावन के महीने में शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2021 Many problems are removed by taking these measures in the month of Sawan
भगवान शिव - फोटो : Social media

अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है या आप अमूमन बीमार होते रहते हैं। इस स्थिति से उबरने के लिए आपको सावन माह में रोजाना जल में काले तिल को मिलाना चाहिए। उसके बाद उस जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसे करने से गंभीर से गंभीर बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

विज्ञापन
Sawan 2021 Many problems are removed by taking these measures in the month of Sawan
भगवान शिव और माता पार्वती - फोटो : Social media
यदि आपके जीवन में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं और आपके बने हुए काम बिगड़ रहे हैं। ऐसे में आप और आपकी पत्नी को साथ मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती को चावल से बनाई गई खीर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन में आने वाली कई अड़चनें दूर हो जाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed