फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन 2020: शिव पुराण के इस एक उपाय से शिव बरसाएंगे कृपा नहीं होगी धन की कमी

Wed, 15 Jul 2020 04:59 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 15 Jul 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2020 One remedy of Shiva Purana gives wealth
शिव जी - फोटो : self

भगवान शिव स्वयं बैरागी हैं लेकिन अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से संसार की सारी वस्तुएं प्राप्त की जा सकती हैं। शिव पुराण में कहा गया है कि जो लोग नियमित रुप से शिवलिंग का पूजन करते हैं। वह अपने जीवन के सारे कष्टों का सामना बहुत ही आसानी से कर लेते हैं। शिव पुराण में भगवान शिव और सृष्टी के सृजन की कई बातें बताई गई हैं।

Sawan 2020 One remedy of Shiva Purana gives wealth
रोज शिवलिंग के सामने दीपक प्रज्वलित करना चाहिए (सांकेतिक तस्वीर)

शिवपुराण में कई चमत्कारिक उपायों का वर्णन किया गया हैं जिनको करने से पापों का नाश होता है अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है साथ ही आपकी दन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। अगर आप भी धन से जुड़ी परेशानियों को दूर करना चाहते है तो शिव पुराण के इस उपाय को नियमित रुप से करना चाहिए। जानते हैं क्या है वह उपाय...

Sawan 2020 One remedy of Shiva Purana gives wealth
धन प्राप्ति के लिए शिवलिंग से जुड़ा यह उपाय प्रतिदिन करें (सांकेतिक तस्वीर)

रात को 11 से 12 बजे के बीच नियमित रुप से रोजाना शिवलिंग के समक्ष दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय तो नियम पूर्वक करना चाहिए। इस उपाय को करने के साथ रोजाना सुबह उठकर शिवलिंग पर जल,दूध और चावल चढ़ाना चाहिए। नियमित रुप से किसी भी शिवलिंग के सामने दीपक जला सकते हैं दीपक जलाते समय ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

इस उपाय को रोजाना नियमपूर्वक सच्चे मन से बिना किसी दुर्भावना के किया जाए अवश्य ही धन प्राप्ति हो सकती है। इस उपाय से जुड़ी एक कथा है जो धन के देवता भगवान कुबेर से जुड़ी हुई है। जानते है कि यह उपाय करने के पीछे क्या कथा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2020 One remedy of Shiva Purana gives wealth
कुबेर जी से जुड़ी कथा(सांकेतिक तस्वीर)

प्राचीन काल में गुणनिधि नामक व्यक्ति बहुत गरीब था । एक दिन वह भोजन की खोज में था। भोजन खोजते हुए उसे रात हो गई। वह एक शिव मंदिर में पहुंच गया। रात्रि अधिक होने का वजह से उसने सोचा कि रात को यहीं पर विश्राम किया जाए। रात्रि का समय होने के कारण वहां अत्यधिक अंधेरा हो गया था। इस अंधकार को दूर करने के लिए उसने शिव मंदिर में अपनी श्रति (कमीज) जला कर प्रकाश किया। उस व्यक्ति को रात्रि के समय भगवान शिव के समक्ष प्रकाश करने के फलस्वरूप अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव का पद मिला। इस कथानुसार जो भी इस उपाय को करता है उसे धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed