फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2022: राम नवमी आज, भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए कर लें ये चमत्कारी उपाय

Sun, 10 Apr 2022 12:10 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 10 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
ram navami 2022 date puja vidhi puja time upay shri ram mantra jaap in hindi for fulfilling all your wishes
Ramnavami Wishes 2022: भगवान राम अयोध्या के राजा दशरथ और महारानी कौशल्या के पुत्र थे। भगवान श्रीराम को विष्णु जी का 7वां अवतार माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

Ram Navami 2022: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार राम नवमी 10 अप्रैल, रविवार को है। राम नवमी पर रवि पुष्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग एवं रवि योग का त्रिवेणी संयोग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्म हुआ था, इसलिए इस शुभ तिथि को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम अयोध्या के राजा दशरथ और महारानी कौशल्या के पुत्र थे। भगवान श्रीराम को विष्णु जी का 7वां अवतार माना जाता है। आइए जानते हैं कि रामनवमी पर कौन से खास उपाय है जिन्हें करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि और शांति मिलती है।

ram navami 2022 date puja vidhi puja time upay shri ram mantra jaap in hindi for fulfilling all your wishes
ram navami 2022 - फोटो : अमर उजाला

जप लें राम नाम
भगवान शिव अनादि काल से जिस नाम का स्मरण करते है और जिस नाम की महिमा का बखान भगवती पार्वती से किया हैं, जिनके सेवार्थ उन्होंने श्री हनुमत रूप में अवतार लिया। ऐसे प्रभु श्री राम का नाम बोलना भवसागर से पार तो लगाता है ही साथ ही मनुष्य को समस्त प्रकार के दैहिक,दैविक एवं भौतिक तापों से मुक्ति प्रदान करता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार राम का नाम अमोघ है। इसमें ऐसी शक्ति है जो इस संसार के तो क्या,परलोकों के संकट काटने में भी सक्षम है। माना गया है कि अंतिम समय में राम का नाम लेने वाला व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त होता है। भगवान श्री रामचंद्र जी का नाम इस कलयुग में कल्पवृक्ष अर्थात मनचाहा फल प्रदान करने एवं कल्याण करने वाला है।

ram navami 2022 date puja vidhi puja time upay shri ram mantra jaap in hindi for fulfilling all your wishes
ram navami 2022 - फोटो : अमर उजाला
हनुमान चालीसा का पाठ
पुरुषोत्तम श्री रामजी के परम भक्त हनुमान जी का गुणगान तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा में मिलता है। इसलिए रामनवमी के दिन मन में कोई मनोकामना रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो भगवान राम और भक्त हनुमान दोनों की कृपा से आपकी मनोकामना पूर्ण होती है। इसके अलावा इस दिन रामायण पाठ,रामस्तुति आदि करना भी विशेष फलदाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
ram navami 2022 date puja vidhi puja time upay shri ram mantra jaap in hindi for fulfilling all your wishes
ram navami 2022 - फोटो : अमर उजाला

राम नाम लेखन से दूर होंगे कष्ट
दुर्भाग्य को दूर करने के लिए नित्य प्रति राम का नाम लिखना चाहिए,जिसके पुण्य प्रताप से सौभाग्य का सृजन होने लगता है। शास्त्र कहते हैं कि राम नाम लिखने का चमत्कारिक लाभ भगवान श्री कृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था,ताकि वह अपना खोया हुआ राज्य पुनः प्राप्त कर सकें। भक्तजन रामनवमी से प्रारंभ कर नित्यप्रति लाल स्याही से राम नाम लिखकर अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। राम नाम लिखने में समय,स्थान की कोई पाबंदी नहीं होती है। राम को जपने वाले स्वयं राम का रूप हो जाते हैं यह बात स्वयं श्री राम जी ने हनुमान से कही है।

विज्ञापन
ram navami 2022 date puja vidhi puja time upay shri ram mantra jaap in hindi for fulfilling all your wishes
ram navami 2022 - फोटो : अमर उजाला
वास्तुदोष होगा दूर
यदि आपके घर में वास्तुदोष के कारण अशांति रहती है,तो इसे दूर करने के लिए रामनवमी के दिन एक पात्र में गंगाजल ले लें,उसके बाद भगवान राम की तरफ पूर्व दिशा की ओर मुख  करके श्री राम के रक्षा मंत्र 'ऊं श्रीं ह्वीं क्लीं रामचंद्राय श्रीं नम:'का करीब 108 बार जाप करें। इसके बाद पात्र में रखे हुए जल को घर के चारों तरफ छिड़क दें,ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष दूर होता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed