{"_id":"5e82fed58ebc3e768a1b3c05","slug":"ram-navami-2020-shree-ram-mantra-for-fulfilling-all-wishes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामनवमी के दिन समस्याओं के अनुसार करें मंत्रों का जाप, हर समस्या से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
रामनवमी के दिन समस्याओं के अनुसार करें मंत्रों का जाप, हर समस्या से मिलेगा छुटकारा
Thu, 02 Apr 2020 08:16 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर देश भर में रामनवमी का पावन पर्व मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि की अंतिम नवरात्रि भी इसी दिन होती है। इस साल 2 मार्च, गुरुवार को रामनवमी मनाई जाएगी। भगवान राम के जन्मोत्सव के रुप में इस दिन को मनाया जाता है। रामनवमी के शुभ अवसर पर हम आपको कुछ मंत्रों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके जाप करने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और आपका जीवन खुशहाली से भर जाएगा। आइए, जानते हैं वो मंत्र जिनके जाप से दूर होंगी सभी समस्याएं.....
Trending Videos
'राम'
- भगवान राम का नाम सबसे बड़ा और अचूक मंत्र है। राम नाम के जाप करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इस मंत्र की सबसे खास बात यह है कि आप इसका जाप कहीं पर भी और कभी भी कर सकते हैं। राम नाम का जाप सभी मंत्रों में श्रेष्ठ है।
ram navami 2020
ॐ नमो भगवते रामचंद्राय
- भगवान राम के इस मंत्र के जाप से सारी विपत्तियां दूर होने लगती है और जीवन में आनंद की अनुभूति होनें लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैप्पी राम नवमी
ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा
- भगवान राम की कृपा प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
हैप्पी राम नवमी
श्री राम जय राम, जय-जय राम
- भगवान राम का यह मंत्र सबसे अधिक प्रभावी है। इस मंत्र के समान कोई और मंत्र नहीं है। आप इस मंत्र का कभी भी और कहीं पर भी जाप कर सकते हैं। नियमित जाप करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती है।