{"_id":"5e8305948ebc3e72b32cf727","slug":"ram-navami-2020-hawan-samgri-and-kanya-pujan-vidhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Navami 2020: रामनवमी में होता है हवन और कन्या पूजन, जान लें सही विधि","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Ram Navami 2020: रामनवमी में होता है हवन और कन्या पूजन, जान लें सही विधि
Thu, 02 Apr 2020 02:34 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
ram navami 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ram Navami 2020:
ram navami 2020
हवन सामग्री को जुटाएं
- आम की लकड़ी, आम के पत्ते, पीपल का तना, छाल, बेल, नीम, गूलर की छाल, चंदन की लकड़ी, अश्वगंधा, मुलैठी की जड़, कपूर, तिल, चावल, लौंग, गाय की घी, इलायची, शक्कर, नवग्रह की लकड़ी, पंचमेवा, जटाधारी नारियल, गोला और जौ आदि हवन में प्रयोग होने वाली सभी सामग्री जुटाएं।
ram navami 2020
ध्यान रखने वाली बात
- हवन पर बैठने वाले व्यक्ति को रामनवमी के दिन प्रातः जल्दी उठना चाहिए। शौच आदि से निवृत्त होकर स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़े धारण करने चाहिए। वैदिक शास्त्रों में ऐसा लिखा है कि यदि हवन पति-पत्नी साथ में करें तो उसका विशेष फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ram navami 2020
हवन विधि
- सबसे पहले किसी स्वच्छ स्थान पर हवन कुंड का निर्माण करें।
- हवन कुंड में आम लकड़ी और कपूर से अग्नि प्रज्जवलित करें।
- इसके बाद हवन कुंड में ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डयै विच्चै नमः का जाप करते हुए घी से माता के नाम की आहुति दें।
- इसी के साथ अन्य देवी-देवताओं के नाम की आहुति दें।
- इसके बाद संपूर्ण हवन सामग्री से 108 बार हवन सामग्री की आहुति दें।
विज्ञापन
ram navami 2020
हवन के बाद करें यह कार्य
- हवन के बाद माता जी की आरति करें।
- इसके बाद माता को खीर, हलवा, पूड़ी और चने का भोग लगाएं।
- कन्याओं को भी भोजन कराएं। प्रसाद बांटें।
- उन्हें दक्षिणा भी दें।