फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या रक्षाबंधन पर लग रही है भद्रा? जानें कौन है भद्रा और इस दौरान क्यों नहीं बांधी जाती है राखी

Thu, 15 Aug 2024 12:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Who is Bhadra  know bhadra time shubh muhurat and yog on Rakhi
raksha bandhan bhadra kaal - फोटो : amar ujala

Raksha Bandhan 2024 : श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप  में माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देते हैं। अक्सर देखा गया है कि राखी के इस त्योहार पर भद्रा का साया पड़ जाता है, जिस कारण राखी बांधने का समय कम हो जाता है। दरअसल भद्राकाल में रक्षाबंधन का पर्व मनाना अशुभ माना जाता है। यही कारण है जब भी भद्राकाल पड़ता है बहनें शुभ मुहूर्त पर ही राखी बांधती है। आइए जानते हैं इस बार भद्रा का साया है या नहीं। इसी क्रम में आगे जानते हैं भद्रा कौन थीं और उनका साया अशुभ क्यों है। 



Raksha Bandhan 2024 Who is Bhadra  know bhadra time shubh muhurat and yog on Rakhi
raksha bandhan bhadra kaal - फोटो : amar ujala

इस रक्षाबंधन पर है भद्रा का साया
इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ के साथ भद्रा की शुरुआत होगी जो दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, लेकिन इसका प्रभाव दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दौरान रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाया जाएगा। इस कारण इस बार रक्षाबंधन दोपहर बाद मनाया जायेगा। 

Raksha Bandhan 2024 Who is Bhadra  know bhadra time shubh muhurat and yog on Rakhi
raksha bandhan bhadra kaal - फोटो : iStock

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
भद्रा के कारण राखी बांधने का मुहूर्त दोपहर में नहीं है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:30 से रात्रि 09:07 तक रहेगा। कुल मिलाकर शुभ मुहूर्त 07 घंटे 37 मिनट का रहेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Who is Bhadra  know bhadra time shubh muhurat and yog on Rakhi
raksha bandhan bhadra kaal - फोटो : iStock

भद्राकाल में नहीं करते शुभ कार्य
हिंदू धर्म में भद्राकाल को अशुभ माना जाता है और मान्यताओं के अनुसार इस दौरान भाई की कलाई पर राखी बांधना जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। दरअसल, भद्रा के दौरान राखी बांधने से भाई-बहन के रिश्ते में तनाव पैदा होता है और उनकी इच्छाएं अधूरी रह जाती हैं। इसलिए भाई को राखी बांधने का पवित्र कार्य केवल शुभ समय या मुहूर्त में ही करना चाहिए। यही कारण है कि लोग राखी बांधते समय भद्रा काल का विशेष ध्यान रखते हैं और केवल शुभ अवसरों पर ही राखी बांधी जाती है। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Who is Bhadra  know bhadra time shubh muhurat and yog on Rakhi
raksha bandhan bhadra kaal - फोटो : Amar ujala

भद्रा में क्यों नहीं बांधी जाती राखी? 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भद्राकाल को एक विशेष समय बताया गया है। इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। भद्रा का समय विष्टीकरण कहलाता है। माना जाता है कि भद्राकाल के दौरान किए गए कार्य अशुभ होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed