फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर छींक से नहीं बिगड़ते आपके काम, किसने, कब, कैसे छींका? यही डिसाइड कर देगा आपकी यात्रा का शुभ-अशुभ

Sun, 27 Feb 2022 01:01 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 27 Feb 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
Positive and Negative Sign Of Sneezing in hindi chhink ke shubh ashubh sanket
हर छींक से नहीं बिगड़ते आपके काम - फोटो : iStock

हमारे देश में कई चीजों को शकुन और अपशकुन के हिसाब से देखा जाता है। इसी में से एक है छींकना। हालांकि छींक अनैच्छिक क्रिया है, लेकिन अगर किसी शुभ काम के पहले किसी ने छींक दिया तो उसे अशुभ माना जाता है। आप किसी शुभ काम को करने जा रहे हैं और अचानक से कोई छींक दे, तो मन में सबसे पहले यही ख्याल आता है कि कहीं कुछ अशुभ न हो जाए। घर से बाहर निकलते समय भी अगर छींक आ जाए तो परिजन कुछ देर के लिए रोक देते हैं। प्राचीन समय से ही छींक आने को अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। इसको लेकर कई प्राचीन मान्यताएं और विश्वास प्रचलित हैं। हालांकि, बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि हर छींक अशुभ संकेत नहीं देती है। कुछ छींक शुभ भी होते हैं। किसने, कब, कैसे छींका इसपर शुभ और अशुभ निर्भर होता है। तो चलिए आज जानते हैं कि कौन सी छींक शुभ होती है...   

Positive and Negative Sign Of Sneezing in hindi chhink ke shubh ashubh sanket
हर छींक से नहीं बिगड़ते आपके काम - फोटो : iStock
कौन सी छींक होती है शुभ 
  • घर से निकलते समय अगर एक छींक आए तो इसे अशुभ माना जाता है, लेकिन एक से ज्यादा बार छींक आ जाए तो इसे शुभ माना जाता है। साथ ही कहा जाता है कि जिस काम के लिए जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलती है। 
Positive and Negative Sign Of Sneezing in hindi chhink ke shubh ashubh sanket
हर छींक से नहीं बिगड़ते आपके काम - फोटो : iStock
  • यात्रा पर निकलते समय अगर बाईं ओर खड़ा कोई व्यक्ति छींक दे तो उस समय यात्रा टाल देना ही बेहतर होता है। वहीं कहा जाता है कि यात्रा पर निकलते समय दक्षिण या पश्चिम दिशा से छींक की आवाज आना बेहद शुभ होता है। कहा जाता है कि ऐसे में व्यक्ति की यात्रा सफल होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Positive and Negative Sign Of Sneezing in hindi chhink ke shubh ashubh sanket
हर छींक से नहीं बिगड़ते आपके काम - फोटो : iStock
  • प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, दवा लेते समय छींक आना बेहद ही शुभ संकेत होता है। ऐसे समय छींक आने का ये मतलब समझा जाता है कि बीमार व्यक्ति जल्दी ही ठीक होने वाला है। 
विज्ञापन
Positive and Negative Sign Of Sneezing in hindi chhink ke shubh ashubh sanket
हर छींक से नहीं बिगड़ते आपके काम - फोटो : iStock
  • इसके अलावा कभी भी उत्तर या पश्चिम दिशा से छींक की आवाज सुनाई दे तो ये आपको पैसा मिलने का साफ संकेत है। साथ ही कहा जाता है कि ऐसा होने पर करियर में तरक्की के भी योग बनते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed