फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पितृपक्ष 2020: किस तरह से करें पितरों का तर्पण, जानें श्राद्ध से जुड़ी सारी बातें

Thu, 27 Aug 2020 06:25 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 27 Aug 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
pitru paksha 2020 shradh know all the things related to Shradh
पितृपक्ष 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

पितृपक्ष के दिनों में पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे उत्तम समय रहता है। पितृपक्ष भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष से आरंभ होकर अश्विन मास की अमावस्या तक पूरे सोलह दिनों के होते हैं। इस बार पितृपक्ष का समय 2 सितंबर से शुरु होकर 17 सितंबर तक रहेगा। इस समय पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है, और मोक्ष प्राप्त होता है। जिन लोगों को पितृ दोष लगता है उन्हें कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। पितृदोष एक बहुत जटिल दोष माना गया है। कहा जाता है कि पितृ पक्ष में पूर्वज पृथ्वीलोक पर होते हैं इस समय तर्पण, पिंडदान करने से यह सीधे पितरों तक पहुंचता है। इस समय पितरों का तर्पण करने से पितर तृप्त होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। माता-पिता या किसी की मृत्यु हो जाने पर किए जाने वाले कर्मकांड को श्राद्ध कहा जाता है।जानते हैं पितृपक्ष के जुड़ी बातें,

pitru paksha 2020 shradh know all the things related to Shradh
पितृपक्ष 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

किन स्थानों पर करते हैं लोग श्राद्ध कर्म या पिंडदान
पितृपक्ष में लोग धार्मिक स्थानों पर जाकर पिंडदान करते हैं इसमें बिहार के “गया” का महत्वपूर्ण स्थान है। श्राद्ध करने के लिए लोग हरिद्वार, गंगासागर, जगन्नाथपुरी, बद्रीनाथ, उज्जैन के गया कोठा, वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड आदि स्थानों पर जाते हैं।
 

pitru paksha 2020 shradh know all the things related to Shradh
पितृपक्ष 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
श्राद्ध में महत्वपूर्ण सामाग्री
श्राद्ध में सात पदार्थों को अवश्य रखना चाहिए,
  1. गंगाजल
  2. दूध
  3. तरस का कपड़ा
  4. दौहित्र
  5. कुश
  6. तिल
  7. शहद
श्राद्ध में तुलसी का प्रयोग भी किया जाता है मान्यता है कि इससे पितृ प्रसन्न रहते हैं। श्राद्ध में सोने, चांदी, तांबे या कांसे के पात्र से या पत्तल के प्रयोग किया जा सकता है। श्राद्ध में केले के पत्ते पर भोजन वर्जित माना गया है। श्राद्ध में ब्राह्मण के बैठने के लिए लोहे के आसन का उपयोग नहीं किया जाता है। श्राद्ध या तर्पण में लोहे और स्टील के पात्रों का प्रयोग न करें। 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pitru paksha 2020 shradh know all the things related to Shradh
पितृपक्ष 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कैसे करते हैं पिंडदान या श्राद्ध
पितरों का तर्पण करने के लिए दूध, तिल, कुशा, पुष्प, गंध आदि चीजों के जल में मिलाकर पितरों को तृप्त करने के लिए अर्पित किया जाता है। पिण्डदान करके और ब्राह्मणों को भोजन कराके पितरों को भोजन दिया जाता है, ब्राह्मणों को वस्त्रदान किया जाता है मान्यता है कि इससे पितरों को भी वस्त्र की प्राप्ति होती है। उसके बाद दक्षिणा दी जाती है क्योंकि बिना दक्षिणा के श्राद्ध को अधूरा माना जाता है। दक्षिणा देने पर श्राद्ध के पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। पितृपक्ष में कम से कम अपने पितरों का जल से तर्पण अवश्य करना चाहिए, इससे पितरों को पानी  प्राप्त होता है और प्यास बुझती है।

विज्ञापन
pitru paksha 2020 shradh know all the things related to Shradh
पितृपक्ष 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

पूरे पितृपक्ष में पितरों का तर्पण किया जाता है, लेकिन पितृपक्ष के आखिरी दिन सर्वपितृ अमावस्या होती है, इस दिन भूले-बिसरे सभी पितरों का श्राद्ध किया जाता है। हर अमावस्या पर पितरों का तर्पण किया जा सकता है। रात्रि के समय या दोनों बेला जब मिलती है तो श्राद्ध नहीं करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed