Shivling Puja: भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता है। मान्यता है कि, सच्चे मन से की गई शिव उपासना व्यक्ति के जीवन से दुख और तनाव को दूर करती हैं। शास्त्रों की मानें, तो महादेव को केवल एक लोटा जल अर्पित करने मात्र से भी वे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यही नहीं साधक पर पूरे शिव परिवार की कृपा भी बनी रहती हैं। हालांकि, राशि अनुसार कुछ विशेष वस्तुएं शिवलिंग पर चढ़ाना बेहद शुभ माना गया है। इससे न केवल ग्रह दोष शांत होते हैं, बल्कि करियर, धन, स्वास्थ्य जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आते हैं। ऐसे में आइए इनके बारे में जानते हैं।
{"_id":"6a0c38d2354330a4d8002274","slug":"offer-these-auspicious-items-to-the-shivling-according-to-your-zodiac-sign-2026-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shivling Puja: राशि अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये शुभ चीजें, महादेव की बरसेगी विशेष कृपा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Shivling Puja: राशि अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये शुभ चीजें, महादेव की बरसेगी विशेष कृपा
Tue, 19 May 2026 03:47 PM IST
Megha Kumari
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Tue, 19 May 2026 03:47 PM IST
सार
Shivling Puja: शिवलिंग पर अपनी राशि के अनुसार कुछ खास चीजें अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी मजबूत बनती हैं।
विज्ञापन
Shivling Par Kya Chadhana Chahiye
- फोटो : अमर उजाला AI
Shivling Puja
- फोटो : freepik
- मेष राशि के जातकों को शिवलिंग पर लाल चंदन अर्पित करना चाहिए। इससे साहस बढ़ता है और रुके हुए कार्यों में गति मिलती है।
- वृषभ राशि के लोगों के लिए दही से भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ माना गया है। इससे सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली बनी रहती है।
Shivling Puja
- फोटो : freepik
- मिथुन राशि के जातकों को गन्ने का रस शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में मिठास आती है।
- कर्क राशि के लोग शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। इससे मानसिक तनाव कम होता है और मन को शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivling Puja
- फोटो : freepik
- सिंह राशि वालों को भगवान शिव को गुड़ अर्पित करना शुभ माना गया है। इससे मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
- कन्या राशि के जातकों को शिवलिंग पर भांग अर्पित करनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
- तुला राशि के लोग गाय का दूध चढ़ाएं। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है और सुख-शांति का वास होता है।
विज्ञापन
Shivling Puja
- फोटो : adobe
- वृश्चिक राशि वालों को शहद मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ माना गया है। इससे क्रोध शांत होता है और रिश्तों में मिठास आती है।
- धनु राशि के जातकों को पीले फूल अर्पित करने चाहिए। इससे भाग्य मजबूत होता है और गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव बढ़ते हैं।