फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchak: आज से लग रहा है 'पंचक', गलती से भी न करें ये कार्य, उठाना पड़ सकता है नुकसान

Thu, 06 Oct 2022 10:11 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 06 Oct 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
October Panchak 2022 Date  Time What Should Be Avoided In Panchak Mein Kya Na Kare in Hindi
पंचक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

सनातन धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले पंचांग में तिथि, नक्षत्र, योग, मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। मान्यता है कि यदि कोई भी कार्य शुभ मुहूर्त देखकर किया जाए तो वह शुभ फलदायक तो होता है साथ ही सफलता मिलने की संभावना भी ज्यादा रहती है। ऐसे पांच दिन बताए गए हैं, जिनमें शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना गया है। इन पांच दिनों को पंचक के नाम से जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं, आज से शुरू होने के बाद  कब तक रहेंगे पंचक और इस दौरान कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

October Panchak 2022 Date  Time What Should Be Avoided In Panchak Mein Kya Na Kare in Hindi
पंचक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

कब से कब तक रहेंगे पंचक
इस बार अक्टूबर माह में 'पंचक' 06 अक्टूबर 2022 दिन गुरुवार यानी आज से लग रहा है और यह 10 अक्टूबरर 2022 दिन सोमवार को समाप्त होगा। वैसे तो पंचक के दिनों में शुभ कार्य वर्जित रहते हैं लेकिन इसकी शुभता और अशुभता इस बात पर निर्भर करती है कि पंचक किस दिन से शुरू हो रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार गुरुवार से शुरू होने वाले पंचक ज्यादा अशुभ नहीं माने जाते हैं। हालांकि नियमों का पालन करना आवश्यक होता है।

October Panchak 2022 Date  Time What Should Be Avoided In Panchak Mein Kya Na Kare in Hindi
पंचक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

पंचक का समय
पंचक प्रारंभ- 06 अक्टूबर, 2022 पूर्वाह्न 08 बजकर 28 मिनट से
पंचक समाप्त- 10 अक्टूबर, 2022 शाम 04 बजकर 02 मिनट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
October Panchak 2022 Date  Time What Should Be Avoided In Panchak Mein Kya Na Kare in Hindi
पंचक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

पंचक में नहीं करने चाहिए ये कार्य

पंचक के दिनों में दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसे पितरों और यम की दिशा माना गया है।

पंचक के दौरान नई चारपाई, पलंग आदि नहीं बनवाने चाहिए और निबाड़ वाली चारपाई की बुनाई भी न करवाएं।

पंचक के दौरान अपने घर की छत नहीं पड़वानी चाहिए और न ही घर निर्माण कार्य शुरु करवाएं। मान्यता है कि पंचक में बनवाए गए घर में हमेशा हानि लगी रहती है।

पचंक के दौरान लकड़ी की चीजों का काम नहीं करवाना चाहिए और साथ ही जलने वाली चीजें जैसे उपले और लकड़ी को कहीं से लाकर घर में एकत्रित नहीं करना  चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed