Ank Jyotish Numerology Predictions 02 February 2021
अंक ज्योतिष 02 फरवरी: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
आपका व्यक्तिव आकर्षक है। आज आप अपनी नम्र वाणी से अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा परन्तु सभी समस्याओं का सामना तथा समाधान आप दृढ़तापूर्वक करेंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
अंक- 2
नए कार्यों को आयाम दें। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। गैर कानूनी कार्यो से बचें। धन-सम्पत्ति और प्रेम-सम्बन्धों में ज्यादा आजादी न लें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
अंक- 3
मानसिक तनाव रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज मन शांत रखें और शेयर, इन्वेसमेंट में ज्यादा पैसा न लगाएं नहीं तो नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक- 4
आप कपड़े, गिफ्ट, आभूषण आदि की खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। जरूरतमंद व बुजुर्गों की सेवा करें उनका आर्शीवाद लें आज का दिन बेहतर होगा। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। चारों तरफ खुशियां रहेगी।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग - सफेद