फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Saptashati Path: भूलकर भी दुर्गासप्तशती का पाठ करते समय न करें ये गलती, वरना रह जाएगी पूजा अधूरी

Mon, 26 Sep 2022 02:13 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2022 Durga Saptashati Path Vidhi Niyam and Benefits In Navratri In Hindi
दुर्गा सप्तशती पाठ के नियम - फोटो : amar ujala

Navratri Durga SaptShati Path Niyam: कल यानि 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रही है। नवरात्रि आरंभ होते ही पूरे देश में मां दुर्गा की पूजा-उपासना आरंभ हो जाती है। भक्त घरों में और मंदिरों में देवी की आराधना करते हैं। उपासना करते समय भक्त हवन, आरती, चालीसा और दुर्गासप्तशती का पाठ करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार जो भक्त नवरात्रि के पूरे नौ दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करता है उसे सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि में मां अपने भक्तों के कल्याण के लिए धरती पर आती हैं। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से किसी भी तरह के अनिष्ट का नाश हो जाता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।  दुर्गा सप्तशती सब तरह की चिंताओं, क्लेश, शत्रु बाधा से मुक्ति दिलाती है ।  लेकिन इसके शुभ फल प्राप्त करने के लिए इसका पाठ सही तरीके से करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का सही तरीका और नियम क्या हैं। 


 
Durga Saptashati Path: मां शक्ति की आराधना 'ॐ जय अम्बे गौरी ' की आरती और 'दुर्गा सप्तशती' पाठ के बिना अधूरी

Navratri 2022 Durga Saptashati Path Vidhi Niyam and Benefits In Navratri In Hindi
दुर्गा सप्तशती पाठ के नियम - फोटो : प्रयागराज

दुर्गा सप्तशती पाठ के नियम 

  • जब भी आप दुर्गा सप्तशती का पाठ करें तो इस बात का ध्यान रखें कि पुस्तक को किसी चौकी जिसे हम व्यासपीठ भी कहते हैं या फिर लाल रंग के वस्त्र के ऊपर रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार हाथ में सप्तशती की पुस्तक लेकर पाठ करने से अधूरे फल की प्राप्ति होती है। 
Navratri 2022 Durga Saptashati Path Vidhi Niyam and Benefits In Navratri In Hindi
दुर्गा सप्तशती पाठ के नियम - फोटो : अमर उजाला
  • दुर्गा सप्तशती पाठ के नियम के तहत जब भी आप दुर्गा सप्तशती का पाठ करें तो पाठ बीच में छोड़कर न उठें। इसके साथ ही पाठ को कहीं भी न रोकें। यदि आप सम्पूर्ण पाठ करते हैं तो चतुर्थ अध्याय पूरा होने के बाद विराम ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2022 Durga Saptashati Path Vidhi Niyam and Benefits In Navratri In Hindi
दुर्गा सप्तशती पाठ के नियम - फोटो : अमर उजाला
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय शब्दों का उच्चारण स्पष्ट और लय में होन चाहिए। पाठ की गति न ही बहुत तेज हो और न ही बहुत धीमी। 

Durga Saptashati Path Benefits: दुर्गा सप्तशती के महत्वपूर्ण मंत्र,नवरात्रि पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप
 

विज्ञापन
Navratri 2022 Durga Saptashati Path Vidhi Niyam and Benefits In Navratri In Hindi
दुर्गा सप्तशती पाठ के नियम - फोटो : istock
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ करने से पहले ध्यान रखें कि आप जिस भी आसन पर विराजमान हो रहे हैं, बैठने से पहले उसका शुद्धिकरण करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि बैठने वाला आसन या तो लाल रंग का हो या कुश का। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed