फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nautapa 2022: नौतपा और सूर्य में क्या है संबंध, इस दौरान क्या करें और क्या ना करें

Fri, 13 May 2022 07:23 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 13 May 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
Nautapa 2022 What to Do and What Not to Do During Nautapa Period
25 मई 2022 से नौतपा आरंभ होने जा रहा है। प्रत्येक वर्ष रोहिणी नक्षत्र में नौतपा आरंभ होता है।   - फोटो : istock

Nautapa and Sun Connection: 25 मई 2022 से नौतपा आरंभ होने जा रहा है। प्रत्येक वर्ष रोहिणी नक्षत्र में नौतपा आरंभ होता है।  नौतपा का सीधा संबंध ग्रहों के अधिपति सूर्य देव से है। ज्येष्ठ माह के रोहिणी नक्षत्र में नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है और 9 दिनों तक रहेगा। वैज्ञानिक दृष्टि से नौतपा में खास सतर्क रहने की आवश्यक है। नौतपा के दौरान सूर्य की तपिश की वजह से भीषण गर्मी पड़ती है। वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार जब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं और वातावरण गर्म हो जाता है, जिससे आंधी और तुफान की स्थिति बन जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह और नक्षत्र की यह स्थिति अमंगल और अशुभता का संकेत देती है। ज्योतिष शास्त्र में इस दौरान कई कार्य करने की मनाही है। इसलिए इन दिनों में कुछ भी नया कार्य नहीं करने चाहिए, क्योंकि नौतपा के दिनों में किसी भी कार्य में सफलता मिलने की संभावना कम हो जाती है। आइए जानते हैं कौन से कार्य को नौतपा के दिनों में नहीं करना चाहिए। 

Nautapa 2022 What to Do and What Not to Do During Nautapa Period
ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार सूर्य की ऐसी स्थिति अमंगल और अशुभ का संकेत दे रही है। - फोटो : amar ujala

क्या कहता है ज्योतिषशास्त्र 
ग्रहों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए देश के पूर्वी पश्चिमी और दक्षिणी भाग में दैवीय आपदाएं आने की संभावना है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार सूर्य की ऐसी स्थिति अमंगल और अशुभ का संकेत दे रही है। ऐसी स्थिति में कुछ भी कार्य शुरू करने से पहले कई बार विचार करना आवश्यक है।   25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा। यह रोहिणी नक्षत्र के दौरान होता है।

Nautapa 2022 What to Do and What Not to Do During Nautapa Period
नौतपा में क्या न करें - फोटो : amar ujala

नौतपा में क्या न करें

  • नौतपा के दौरान सूर्य की भीषण गर्मी, धूल भरी आंधी और वर्षा की संभावना आदि को देखते हुए लोगों को शादी, विवाह जैसे शुभ और मांगलिक कार्य न करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Nautapa 2022 What to Do and What Not to Do During Nautapa Period
नौतपा में क्या न करें - फोटो : अमर उजाला
  • ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में होने के कारण सूर्य की सीधे किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं। इसलिए तेज हवाएं, बवंडर आदि की स्थिति के चलते दूर की यात्रा न करें।  
विज्ञापन
Nautapa 2022 What to Do and What Not to Do During Nautapa Period
नौतपा में क्या न करें
  • सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों तक रहते हैं,  इस कारण गर्मी के साथ-साथ बारिश होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इस कारण लोगों को समाजिक कार्यक्रमों से बचना चाहिए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed