Mercury Transit Sagittarius 2021: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 09 ग्रह एक निश्चित अंतराल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी जातकों के ऊपर इसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। इस क्रम में 10 दिसंबर, शुक्रवार को बुध ग्रह अपनी वृश्चिक राशि में लगभग 25 दिनों की यात्रा समाप्त करते हुए धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा हासिल हैं। बुध 29 दिसंबर तक इसी राशि में भ्रमण करते रहेंगे फिर उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में बुध ग्रह व्यापार, गणित, बुद्धि, विवेक और हिसाब किताब का कारक ग्रह माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे भाव में रहते हैं उनकी बुद्धि बहुत ही तीव्र होती हैं। बुध के धनु राशि में गोचर से सभी राशियों के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
Mercury Transit Sagittarius December 2021: बुध का राशि परिवर्तन, जानिए अगले कुछ दिन में किन राशि के लोगों को मिलेंगे अच्छे मौके
मेष राशि: राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर कर रहे बुध का प्रभाव अच्छा रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस तथा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी ये शुभ समाचार है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गुप्त शत्रुओं से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। छोटी मोटी कार्य बाधा आए तो उससे घबराए नहीं अपने कर्म पथ पर आगे बढ़ते रहें।
वृषभ राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर कर रहे बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि, इस जगह बैठकर ये स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे। चर्म रोग तथा दवाओं के रिएक्शन का खतरा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि काम संपन्न करें और सीधे घर आएं। झगड़े विभाग तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। जमीन जायदाद के विवाद आपस में ही सुलाझाएं।
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी गोचर अच्छी सफलता दिलाएगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रुओं से भी बचते रहें कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझाएं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वापस मिलने में विलंब होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।