{"_id":"5eb3cce88ebc3e90b57aad9b","slug":"mercury-transit-in-taurus-predictions-good-for-this-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुध का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, बढ़ेगा मान-सम्मान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
बुध का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, बढ़ेगा मान-सम्मान
Sat, 09 May 2020 12:11 AM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 09 May 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
mercury transit
बुध ग्रह संवाद, संचार और बुद्धि का कारक है। 9 मई, शनिवार को बुध वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 25 मई, सोमवार तक बुध इसी राशि में रहेंगे। कुछ राशियों पर बुध के वृष राशि में गोचर का शुभ प्रभाव पड़ रहा है। आइए, आज जानते हैं, उन राशियों के बारे में जिनके लिए यह गोचर शुभ रहने वाला है।
Trending Videos
mercury transit
मेष राशि
- द्वितीय भाव में बुध का गोचर आपकी संवाद शैली को मजबूत करेगा। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। इस समय आप अपने धन की बचत कर पाने में कामयाब हो सकते हैं।
mercury transit
वृष राशि
- बुध का गोचर आपकी राशि में होगा। इस दौरान आपको बढ़िया परिणाम मिलेंगे। लाभ होने की प्रबल संभावना है। यहां बुध के साथ सूर्य समाज में आपको मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दिलाएगा। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit
कर्क राशि
- बुध का गोचर आपके लिए अच्छा होगा। बुध आपके एकादश घर में प्रवेश करेगा। जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। इस दौरान आप कोई शुभ समाचार भी प्राप्त कर सकते हैं। घर में बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
विज्ञापन
mercury transit
सिंह राशि
- यह अवधि आपके लिए शुभ होगी। इसमें बुध आपके दशम भाव में जाएगा और यह कार्यक्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगा। इस दौरान आपको न केवल कार्यक्षेत्र में बल्कि समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी।