Mangalwar Upay: हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। जैसे सोमवार का दिन भगवान शिव का है। वैसे ही मंगलवार का दिन मंगल ग्रह और पवन पुत्र हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा करने से हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि हनुमान जी एक मात्र देवता हैं जो इस कलयुग में सशरीर भी विद्यमान है। हनुमान जी अपने भक्तों पर सदिव कृपा बरसाते हैं। कहते हैं कि तुलसीदास जी को हनुमान जी की कृपया से श्री राम के दर्शन हुए थे। एक मान्यता यह भी है जहां भी रामकथा होती है उस स्थान पर हनुमान जी किसी न किसी रूप में जरूर होते हैं। हनुमान जी की विशेष कृपा चाहिए तो इसके लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही सरल है और इसके चमत्कारी लाभ भी देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं हनुमान चालीसा का पाठ करने से क्या लाभ मिलते हैं।
{"_id":"63201580986cbe032938a8f9","slug":"mangalwar-upay-recite-hanuman-chalisa-every-day-yo-may-get-these-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mangalwar Upay: हनुमान जी की कृपा चाहते हैं, तो रोज पढ़ें हनुमान चालीसा, मिलेगा ये लाभ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Mangalwar Upay: हनुमान जी की कृपा चाहते हैं, तो रोज पढ़ें हनुमान चालीसा, मिलेगा ये लाभ
Tue, 13 Sep 2022 11:03 AM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जी की कृपा चाहते हैं, तो रोज पढ़ें हनुमान चालीसा
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान जी की कृपा चाहते हैं, तो रोज पढ़ें हनुमान चालीसा
- फोटो : iStock
- आर्थिक संकट से आपको मुक्ति चाहिए तो इसके लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को अष्टसिद्धि और नवनिधि का दाता माना जाता है। जो व्यक्ति नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है। उसकी हर मनोकामना हनुमान जी पूरी करते हैं चाहे वह धन संबंधी इच्छा ही क्यों न हो।
हनुमान जी की कृपा चाहते हैं, तो रोज पढ़ें हनुमान चालीसा
- फोटो : iStock
- यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का अनजाना भय है तो रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान चालीसा का एक दोहा है 'भूत पिशाच निकट नहीं आए, महावीर जब नाम सुनावे। इस दोहे के अनुसार जो व्यक्ति नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसके आस-पास भूत-पिशाच और दूसरी नकारात्मक शक्तियां नहीं आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जी की कृपा चाहते हैं, तो रोज पढ़ें हनुमान चालीसा
- फोटो : iStock
- यदि आप मानसिक अशांति से परेशान हैं, और आपको नींद नहीं आ रही है तो हनुमान चालीसा का पाठ मानसिक शांति देता है और जीवन में उन्नति का मौका मिलता है।
विज्ञापन
हनुमान जी की कृपा चाहते हैं, तो रोज पढ़ें हनुमान चालीसा
- फोटो : iStock
- हनुमान जी की कृपा पाने के लिए छात्रों को नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। छात्रों को हनुमान चालीसा का पाठ करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलती है। हनुमान चालीसा के अनुसार 'विद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर।।' यानी हनुमान जी स्वयं बुद्धिमान, गुणी और चतुर हैं। इसीलिए छात्रों को पाठ करना चाहिए।