फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar: 2023 में राहु मचाएंगे उथल-पुथल, सावधान हो जाएं ये राशि वाले

Mon, 14 Aug 2023 04:59 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 14 Aug 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
Rahu gochar 2023 in meen rashi these zodiac signs get bumber profit success money
2023 में राहु मचाएंगे उथल-पुथल, सावधान हो जाएं ये राशि वाले - फोटो : अमर उजाला

Rahu Gochar 2023: ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कलियुग में दोनों ही ग्रह ना केवल प्रभावी हैं बल्कि जातकों के जीवन में कई तरह से उथल-पुथल भी मचाते हैं। कुंडली में यदि राहु की स्थिति ठीक ना हो और वह किन्हीं शुभ स्थानों पर नीचस्थ या शत्रु राशि में विराजित हो तो नक्षत्र, कारक भाव और अन्य स्थितियों के चलते अशुभ प्रभाव देने वाला कहा जाता है।


Shani Margi: साल 2023 में शनि का बड़ा परिवर्तन, न्याय के देवता की चाल से चमकेंगी ये राशियां 
Rahu gochar 2023 in meen rashi these zodiac signs get bumber profit success money
2023 में राहु मचाएंगे उथल-पुथल, सावधान हो जाएं ये राशि वाले - फोटो : iStock
वर्तमान में 17 मार्च 2022 से राहु मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। किसी राशि में 18 माह तक गोचर करने वाले राहु मेष राशि में अपनी समयावधि की यात्रा पूरी करने के बाद अब मीन राशि की ओर बढ़ रहे हैं और 30 अक्टूबर 2023 को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं राहु के राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए नकारात्मक रहेगा।
Rahu gochar 2023 in meen rashi these zodiac signs get bumber profit success money
2023 में राहु मचाएंगे उथल-पुथल, सावधान हो जाएं ये राशि वाले - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
राहु का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र में सबसे बड़ा परिवर्तन कहा जाता है। यह एक बड़ी घटना होती है। राहु के राशि परिवर्तन का प्रभाव ना केवल व्यक्तियों के जीवन पर बल्कि देश और दुनिया पर भी पड़ेगा। 30 अक्तूबर 2023 को राहु जब मेष से मीन राशि में जाएंगे तब मेष राशि पर इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। परेशानियों में इजाफा होगा। धन की समस्या बढ़ेगी और मानसिक तनाव के चलते कार्य बाधित होंगे। लोगों से मनमुटाव होगा और वाद-विवाद बढ़ने की नौबत आएगी।

Vrat And Festival List :15 अगस्त के बाद व्रत त्योहारों की धूम, जानें कब है नागपंचमी, हरियाली तीज और रक्षाबंधन 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu gochar 2023 in meen rashi these zodiac signs get bumber profit success money
2023 में राहु मचाएंगे उथल-पुथल, सावधान हो जाएं ये राशि वाले - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि

राहु के राशि परिवर्तन का असर मेष राशि के बाद वृष राशि के लिए भी अच्छा होगा। पैसे कि किल्लत बढ़ेगी और आपने जो पैसे का बजट प्लान किया है वह गड़बड़ाएगा। कई तरह की समस्याएं सामने आएंगी जिसे एक साथ निपटना होगा। मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। बताते चलें कि राहु चूंकि भ्रम का कारक है और राहु के गोचर के दौरान सबसे ज्यादा गलत फैसले लिए जाते हैं यह जातक की बुद्धि और विवेक को क्षीण कर कुछ ऐसे फैसले दिलवा देता है जिसका प्रभाव जातक के लिए जीवनभर का संकट पैदा करता है। भटका सकते हैं। जाहिर है ऐसे में आपको राहु के गोचर को लेकर सावधान रहने की जरूरत है और किसी जानकार ज्योतिषाचार्य की सलाह पर किसी विद्वान कर्मकांडी पंडित से राहु की शांति के लिए उपाय भी कराना चाहिए।

विज्ञापन
Rahu gochar 2023 in meen rashi these zodiac signs get bumber profit success money
2023 में राहु मचाएंगे उथल-पुथल, सावधान हो जाएं ये राशि वाले - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के लिए राहु का यह गोचर ठीक नहीं रहेगा। साल के अंतिम महीनों में होने वाले इस ग्रह परिवर्तन से आपके वाद-विवाद बढ़ेंगे और मनमुटाव बढ़ने की आशंका है। आपकी बीमारियों में भी इजाफा हो सकता है और पुराने रोग उभर सकते हैं। कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा और वहां का माहौल विपरीत होना शुरू हो जाएगा। कारोबार में विषम परिस्थितियां उत्पन्न हो जाएंगी और जररूत से ज्यादा मेहनत के कारण कई विपरीत प्रभाव देखने को मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed