{"_id":"64b4ed81c5e2d016e90f1179","slug":"mangala-gauri-ke-upay-powerful-solution-for-delayed-marriage-and-mangal-dosh-door-karne-ke-upay-2023-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mangala Gauri Vrat: मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय, मंगल दोष होगा शांत और विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Mangala Gauri Vrat: मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय, मंगल दोष होगा शांत और विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर
Mangala Gauri Ke Upay: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत खास माना जाता है। इस माह में शिव जी की पूजा की जाती है। इसके अलावा सावन में कई व्रत और त्योहार भी पड़ते हैं, जो पूजा-पाठ के लिए बहुत उत्तम माने जाते हैं। सावन में सोमवार के दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर जलाभिषेक करते हैं। वहीं इस माह के मंगलवार भी बहुत उत्तम माने जाते हैं। जिस तरह सावन के सोमवार पर शिव जी की पूजा की जाती है, उसी तरह इस माह के सभी मंगलवार मां मंगला गौरी को समर्पित हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। इसके अलावा जिन जातकों के विवाह में देरी हो रही है या कुंडली में मंगल दोष है, उन्हें मंगला गौरी व्रत के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। चलिए जानते हैं मंगला गौरी के आसान उपायों के बारे में...
मंगला गौरी व्रत वाले दिन सुबह स्नान के बाद मां गौरी की पूजा करें। उनको 16 श्रृंगार की चीजें अर्पित करें। उसके बाद मंगला गौरी व्रत की कथा सुनें। ऐसा करने से मां मंगला गौरी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पति की आयु लंबी होती है।
3 of 5
मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय
- फोटो : iStock
सावन माह में मंगला गौरी व्रत वाले दिन मां मंगला गौरी की विधिपूर्वक पूजा करें। उसके बाद श्री मंगला गौरी मंत्र ''ओम गौरी शंकराय नमः'' का जाप करें। इससे मां मंगला गौरी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और विवाह में आने वाली बाधा दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय
- फोटो : istock
यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष होता है विवाह में देरी होती है। ऐसे में मंगल दोष को दूर करने के लिए सावन में मंगलवार के दिन रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान जी के आशीर्वाद से मंगल दोष दूर होगा और शीघ्र विवाह के योग बनने लगेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय
- फोटो : iStock
यदि कुंडली में खराब मंगल परेशान कर रहा है तो सावन माह में मंगलवार को मंगला गौरी और हनुमान जी की पूजा करें। मां मंगला गौरी और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। फिर उस सिंदूर को उनके पैरों से लगाकर अपने माथे पर टीका लगाएं। ऐसा करने से मंगल दोष खत्म होगा।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।