फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Amavasya 2023: हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या का संयोग एक साथ, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

Mon, 17 Jul 2023 10:13 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Jul 2023 10:13 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Amavasya 2023 somvati amavasya date upay for happiness in hindi
हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या का संयोग एक साथ - फोटो : अमर उजाला

Hariyali Amavasya 2023: आज यानी 17 जुलाई 2023 को हरियाली अमावस्या है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह की अमावस्या को हरियाली अमावस्या या श्रावणी अमावस्या कहा जाता है। इस बार की हरियाली अमावस्या बहुत खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन सावन का दूसरा सोमवार है। साथ ही इस दिन सोमवती अमावस्या का भी संयोग बन रहा है। जब किसी भी माह की अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद दान करने से पितरों का आशिर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही कुछ उपाय करने से जीवन में खुशियां आती हैं। चलिए जानते हैं हरियाली अमावस्या के उपाय...



Hariyali Amavasya 2023: हरियाली अमावस्या आज, जानें स्नान-दान का मुहूर्त और महत्व 

Hariyali Amavasya 2023 somvati amavasya date upay for happiness in hindi
हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या का संयोग एक साथ - फोटो : अमर उजाला

पितरों को प्रसन्न करने के लिए 
आज यानी सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए जल में तिल डालकर तर्पण करें। ऐसा करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और वे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। 

Hariyali Amavasya 2023 somvati amavasya date upay for happiness in hindi
हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या का संयोग एक साथ - फोटो : अमर उजाला

परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या के दिन किसी हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। वहीं शाम के समय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। 

Sawan Somwar 2023: आज सावन के दूसरे सोमवार पर बना 4 शुभ संयोग, शिव कृपा से मिलेगा 4 गुना लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Amavasya 2023 somvati amavasya date upay for happiness in hindi
हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या का संयोग एक साथ - फोटो : iStock

वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां
वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए आज के दिन पति-पत्नी साथ मिलकर शिव-गौरी की विधि पूर्वक पूजा करें। इससे माता पार्वती के साथ शिव जी की भी कृपा प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। 

विज्ञापन
Hariyali Amavasya 2023 somvati amavasya date upay for happiness in hindi
हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या का संयोग एक साथ - फोटो : iStock

पुण्य फल की प्राप्ति के लिए 
अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा का विधान है। ऐसे में इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें। पीपल, बरगद, केला, नींबू अथवा तुलसी का पेड़ लगाएं। इसके अलावा चींटियों को चीनी या सूखा आटा खिलाएं। इससे आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed