फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी न करें इन 7 चीजों से शिव आराधना, शास्त्रों में बताया गया है वर्जित

Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2022 date maha shivratri puja vidhi never offered these puja items during shivling puja
हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। - फोटो : अमर उजाला

Maha Shivratri Puja Samagri List: आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। वैसे तो हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है, लेकिन साल के फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि बहुत ही विशेष मानी गई है। इस तिथि पर पूरे उत्साह, जोश और भक्ति भाव से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान और माता पार्वती का विवाह इसी तिथि को संपन्न हुआ था। महाशिवरात्रि पर सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ एकत्रित होती है। भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए गंगाजल, दूध, चंदन, घी, धूप और बेलपत्र अर्पित किए जाते हैं। माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना की जाती है। शिवलिंग पर कई चीजें अर्पित करते हैं,लेकिन कई बार भूलवश ऐसी चीजें भी चढ़ाने लगते हैं,जो शास्त्रों में वर्जित माना गया है। आइए जानते हैं भगवान शिव की पूजा-उपासना में किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

mahashivratri 2022 date maha shivratri puja vidhi never offered these puja items during shivling puja
shivling - फोटो : amar ujala
शिवलिंग पर न चढ़ाएं तुलसीदल
तुलसी को हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है और सभी शुभ कार्यों में इसका प्रयोग होता है, लेकिन तुलसी को भगवान शिव पर चढ़ाना मना है। भूलवश लोग भोलेनाथ की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल करते हैं जिस वजह से उनकी पूजा पूर्ण नहीं होती।
 
mahashivratri 2022 date maha shivratri puja vidhi never offered these puja items during shivling puja
shivling

तुलसी के पत्ते शिवलिंग की पूजा में हैं वर्जित
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे और उसकी पत्तियों का विशेष महत्व होता है। तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना गया है। भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को तुलसी के पत्तों का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। तुलसी को हरिप्रिया कहा गया है। सभी तरह के पूजा-अनुष्ठानों और शुभ कार्यों में तुलसी के पत्तों का विशेष महत्व होता है। लेकिन भगवान शिव की पूजा में कभी भी तुलसी के पत्तों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में इसे वर्जित माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2022 date maha shivratri puja vidhi never offered these puja items during shivling puja
shivling
शिवलिंग पर न चढ़ाएं तिल 
तिल को भगवान शिव की पूजा-आराधना में प्रयोग नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि तिल की उत्पत्ति भगवान विष्णु के शरीर से मैल के रूप में उत्पन्न हुई थी। इसी वजह से शिव पूजा में इसे प्रयोग करना वर्जित माना गया है।
विज्ञापन
mahashivratri 2022 date maha shivratri puja vidhi never offered these puja items during shivling puja
shivling
कुमकुम या सिंदूर है वर्जित
कुमकुम और सिंदूर सौभाग्य का प्रतीक माना गया है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं, इसलिए शिव जी को कुमकुम नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा शिवजी की पूजा में हल्दी का प्रयोग भी वर्जित माना गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed