फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

shivratri 2021: महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, धन और नौकरी की सभी समस्याएं होंगी दूर

Mon, 08 Mar 2021 01:19 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 08 Mar 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2021 date puja take these measures to get rid of money and job problems
महाशिवरात्रि 2021

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च 2021 दिन गुरूवार को पड़ रहा है। शिव भक्तों के लिए ये दिन बेहद ही खास होता है। भक्त पूरे वर्ष इस दिन का इंतजार करते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए महाशिवरात्रि के पर्व पर रात्रि जागरण करके चारों प्रहर पूजा-आराधना करने का विधान है। भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्ची निष्ठा से पूजा आराधना करने से भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करके आप धन,नौकरी और व्यापार से संबंधित समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।


 

mahashivratri 2021 date puja take these measures to get rid of money and job problems
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए 
आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का दही और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा शिवलिंग का शहद और घी से अभिषेक भी धन प्राप्ति के लिए अच्छा माना जाता है। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के वाहन नंदी को हरा चारा खिलाना चाहिए। इससे रुके हुए धन की प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।
 

mahashivratri 2021 date puja take these measures to get rid of money and job problems
महाशिवरात्रि 2021

नौकरी और व्यापार में तरक्की पाने के लिए 
अगर नौकरी या व्यापार में किसी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं या फिर तरक्की नहीं हो पा रही है तो महाशिवरात्रि के दिन व्रत करने के साथ शिवलिंग पर जल में शहद मिलाकर अभिषेक करें। इसके साथ ही शिवलिंग पर अनार का फूल अर्पित करें। भगवान शिव की कृपा से आपकी नौकरी और व्यापार की समस्याएं दूर होने लगेंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2021 date puja take these measures to get rid of money and job problems
महाशिवरात्रि 2021

मनोकामना पूर्ति के लिए
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को मनाने के लिए बहुत शुभ रहता है। इस दिन उनकी प्रिय वस्तुएं भांग, धूतरा, बिल्वपत्र,आक का पुष्प और चंदन जरूर अर्पित करनी चाहिए। पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। यदि हो सके तो चांदी के लोटे से नम: शिवाय का उच्चारण करते हुए, भगवान शिव का जल का अभिषेक करें। इसके अलावा इस मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करें।

''ॐ पार्वतीपतये नमः''

विज्ञापन
mahashivratri 2021 date puja take these measures to get rid of money and job problems
महाशिवरात्रि 2021 शिवलिंग पर चढ़ता दूध चढ़ाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

सौभाग्य प्राप्ति के लिए 
यदि आपको जीवन में एक के बाद एक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो महाशिवरात्रि पर जरूरतमंदों की मदद करें पशुओं की सेवा करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की समस्याओं का अंत होता। यदि आपको ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो महाशिवरात्रि के दिन नमः शिवाय का उच्चारण करते हुए, शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें। इससे आपके ग्रह अनुकूल होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed