फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

shivratri 2021: 11 मार्च को है शिवरात्रि, भूलकर भी न करें ये काम, भगवान शिव होते हैं नाराज

Mon, 08 Mar 2021 05:25 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 08 Mar 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2021 date Do not do these tasks on Shivaratri Lord Shiva gets angry
महाशिवरात्रि 2021

महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार शिवरात्रि का पर्व 11 मार्च 2021 को पड़ रहा है। यह दिन भगवान शिव को मनाने और उनकी कृपा पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। भगवान शिव केवल एक लोटा जल और बिल्वपत्र अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए उन्हें भोलेनाथ और आशुतोष भी कहा जाता है। महाशिवरात्रि पर जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से व्रत और पूजन करते हैं, शिव जी उनके जीवन के सभी कष्टों को हर लेते हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं, लेकिन शिवरात्रि के व्रत में कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक माना गया है। शिवपुराण में कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताया गया है जिन्हें महापाप माना जाता है। शिवरात्रि के दिन ये कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए अन्यथा शिव जी नाराज होते हैं। जिससे आपको दंड का भागी बनना पड़ता है।


 

mahashivratri 2021 date Do not do these tasks on Shivaratri Lord Shiva gets angry
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला

सनातन धर्म के अनुसार किसी भी समय दूसरों के लिए अपने मन में गलत भावना लाना या फिर किसी का बुरा करना आपको पाप का भागीदार बनाता है। यदि आप शिवरात्रि का व्रत रख नहीं भी रख रहे हैं तो भी इस दिन भूलकर भी किसी के बारे में न ही बुरा सोचें और न ही किसी का अहित करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान शिव की कृपा के बजाए उनके क्रोध का सामना करना पड़ता है।
 

mahashivratri 2021 date Do not do these tasks on Shivaratri Lord Shiva gets angry
महाशिवरात्रि 2021

धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि कभी भी दूसरों के पति या पत्नी पर बुरी नजर रखना महापाप होता है। यदि आप कभी भी ऐसा कार्य करते हैं तो दंड के भागी बनते हैं और शिवरात्रि के दिन भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए। अपने मन में भी ऐसा भाव लाना पाप माना गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2021 date Do not do these tasks on Shivaratri Lord Shiva gets angry
महाशिवरात्रि 2021

सनातन धर्म में माता-पिता बुजुर्गों और स्त्रियों का सम्मान करना धर्म परायण माना गया है। शिवरात्रि के दिन भूलकर भी माता-पिता, गुरूजनों,पत्नी, पराई स्त्री, बड़े-बुजुर्गों या पूर्वजों का अपमान नहीं करना चाहिए। उनके लिए गलती से भी मुख से अपशब्द नहीं निकालने चाहिए। मदिरा पान करना और दान की हुई चीजें या धन वापस लेना भी महापाप की श्रेणी में आता है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed