भगवान शिव औढर दानी हैं। कहने का तात्पर्य यह कि भोलेनाथ जिस पर मेहरबान हो जाते हैं, उसकी मनोकामना पूरी कर देते हैं। भगवान शिव सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। तमाम देवी-देवताओं के मुकाबले शिव की साधना भी काफी सरल है। शास्त्रों में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान तरीके बताए गए हैं, जो व्यक्ति की अलग-अलग मनोकामना को पूरी करने में बड़े ही सहायक माने गए हैं। आइए जानते हैं शिव पूजा में किस मनोकामना के लिए किस चीज का प्रयोग किया जाता है...
{"_id":"5e4e6e578ebc3ed1075cbf66","slug":"mahashivratri-2020-puja-according-to-your-desires","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2020 : मनोकामना के अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Mahashivratri 2020 : मनोकामना के अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक
Fri, 21 Feb 2020 09:06 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 21 Feb 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
MahaShivratri 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह के तिए
- कहते हैं कि सृष्टि के कण-कण में महादेव का वास है और वे अपने भक्तों का हर रूप में कल्याण करते हैं। भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो महज लोटे भर जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आपके किसी परिजन के विवाह में समस्या आ रही हैं तो आप महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से शीघ्र विवाह का संयोग बनता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
mahashivratri 2020
सभी पापों से मुक्ति के लिए
- महाशिवरात्रि पर भक्तिभाव से शिवलिंग पर शहद से अभिषेक से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन से कर्ज का मर्ज भी दूर हो जाता है और परिजनों के बीच सामंजस्य बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2020
जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए
- महाशिवरात्रि रात्रि पर शिव का दही से अभिषेक करने पर जीवन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही साधक को वाहन सुख की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
mahashivratri 2020
मनाचाहा वरदान प्राप्त करने के लिए
- यदि आप भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न कर मनाचाहा वरदान पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। कच्चे दूध से शिव का अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती हैं और संतान का सुख मिलता है।