महाशिवरात्रि का दिन भगवान शंकर की पूजा और व्रत रखने का दिन होता है। इस बार महाशिवरात्रि शुक्रवार, 21 फरवरी को है। भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं।
आइए, आज जानते हैं शिवलिंग पर क्या चीज नहीं चढ़ाई जाती है.....
वैसे तो हर शुभ कार्य और पूजा में हल्दी का प्रयोग किया जाता है लेकिन शिवजी की पूजा में हल्दी का प्रयोग वर्जित माना जाता है।
शिवजी के अलावा सभी देवी-देवताओं की पूजा में हल्दी अर्पित की जाती है। शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पुरुष तत्व का प्रतीक है और हल्दी स्त्रियों से संबंधित है इसलिए हल्दी नहीं चढ़ाई जाती है ।
अगर आप शिवजी की पूजा में हल्दी का प्रयोग करते है तो इससे आपकी पूजा बेकार हो जाती है और आपको पूजा का फल नहीं मिल पाता है। इसलिए भूलकर भी शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानिए मनोकामना पूर्ति के लिए कैसे करें शिव पूजा......
- महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।