Last Bada Mangal 2022: आज यानी 14 जून को हनुमान जी का प्रिय महीना ज्येष्ठ समाप्त हो रहा है। सबसे खास बात ये है कि कल मंगलवार है और हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए ये दिन उत्तम माना जाता है। ज्येष्ठ के सभी मंगलवार बड़ा मंगल कहलाते हैं। इस दिन देश के कई स्थानों पर भंडारे किए जाते हैं। कल साल का आखिरी बड़ा मंगल है। कहते हैं कि जो भी जातक सच्चे मन से इस दौरान महावीर हनुमान की पूजा-अर्चना करते हैं उनके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे में हनुमान जी की उपासना करके आप विशेष कृपा पा सकते हैं। इस अवसर पर हम आपको हनुमान जी के कुछ मंत्रों के बारे में बताएंगे जिनका जाप कर हनुमत भक्तों के संकट दूर होते हैं और बजरंग बली की महती कृपा मिलती है। आइए जानते हैं हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्रों के बारे में...
Bada Mangal 2022: आज है साल का आखिरी बड़ा मंगल, हनुमान जी कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन