फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sankashti Chaturthi 2022: इस दिन है संकष्टी चतुर्थी, सुख-समृद्धि के लिए इस विधि से करें भगवान गणेश की पूजा

Wed, 15 Jun 2022 01:01 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 15 Jun 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2022 puja vidhi and lord ganesha aarti
इस दिन है संकष्टी चतुर्थी, सुख-समृद्धि के लिए इस विधि से करें भगवान गणेश की पूजा - फोटो : istock

Sankashti Chaturthi 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी विनायक चतुर्थी कहलाती है। वहीं आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी कृष्णपिंगल चतुर्थी कहलाती है। इस बार कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी 17 जून, शुक्रवार को है। प्रत्येक माह की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। इस दिन भक्तगण सुख, शांति और समृद्धि के लिए एकदन्त दयावन्त चार भुजा धारी भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान गणेश भक्तों के लिए विघ्नहर्ता माने जाते हैं। कहा जाता है विघ्नहर्ता की पूजा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं। गणेश जी प्रथम पूज्य हैं और शुभता के भी प्रतीक हैं। मान्यता है कि इस दिन गणपति की पूजा तथा व्रत रखने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं शुभ फल की प्राप्ति के लिए एकदंत संकष्टी चतुर्थी के पूजा विधि के बारे में... 

Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2022 puja vidhi and lord ganesha aarti
इस दिन है संकष्टी चतुर्थी, सुख-समृद्धि के लिए इस विधि से करें भगवान गणेश की पूजा - फोटो : istock

संकष्टी चतुर्थी पूजन विधि
संकष्टी चतुर्थी के दिन प्रातः काल उठकर स्नानादि करने के पश्चात पूजा स्थान की साफ-सफाई करें और गंगाजल छिड़कें। फिर भगवान गणेश को वस्त्र पहनाएं और मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।

Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2022 puja vidhi and lord ganesha aarti
इस दिन है संकष्टी चतुर्थी, सुख-समृद्धि के लिए इस विधि से करें भगवान गणेश की पूजा - फोटो : istock

सिंदूर से गणेश जी का तिलक करें व पुष्प अर्पित करें। इसके बाद भगवान गणेश को 21 दूर्वा की गांठ अर्पित करें। गणेश जी को घी के मोतीचूर के लड्डू या मोदक का भोग लगाएं। पूजा समाप्त होने के बाद आरती करें और पूजन में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2022 puja vidhi and lord ganesha aarti
इस दिन है संकष्टी चतुर्थी, सुख-समृद्धि के लिए इस विधि से करें भगवान गणेश की पूजा - फोटो : iStock

पढ़ें ये आरती 

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,
चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे
मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,
और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे
संत करें सेवा ॥

विज्ञापन
Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2022 puja vidhi and lord ganesha aarti
इस दिन है संकष्टी चतुर्थी, सुख-समृद्धि के लिए इस विधि से करें भगवान गणेश की पूजा - फोटो : iStock

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,
कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत
निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा ॥

'सूर' श्याम शरण आए,
सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती
पिता महादेवा ॥

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed