फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्म के अनुसार ये है व्यक्ति का सच्चा दोस्त, जो निभाता है मरने के बाद भी दोस्ती

Wed, 13 Jun 2018 11:23 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Know who will stay your true friend after the death
आज के समय में आप अपने किसी भी दोस्त की कोई गारंटी नहीं ले सकते कि वो जिंदगी भर आपका साथ निभाएगा। ऐसे में आपने देखा होगा कि आपके कई दोस्त तो आपके जीते जी ही आपका साथ छोड़कर चले जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आपके पास एक दोस्त ऐसा भी होता है जो मरने के बाद भी आपका साथ कभी नहीं छोड़ता, अपने इस दोस्त का हाथ हमेशा थामे रखिए।
Know who will stay your true friend after the death
आचार्य बृहस्पति देवताओं के गुरु थे। वह देवताओं से कहा करते थे, दुर्जनों की संगति तथा अहंकार से अनेक जन्मों के संचित पुण्य भी क्षीण हो जाते हैं। दुर्व्यसनी का साथ कभी नहीं करना चाहिए। साधु जनों और सत्य पर अटल रहनेवालों का सत्संग कर ही लोक-परलोक सुधारा जा सकता है।

 
Know who will stay your true friend after the death
एक बार युधिष्ठिर बृहस्पति जी के सत्संग के लिए पहुंचे। उन्होंने पूछा, देवगुरु, मनुष्य का सच्चा सहायक कौन है? आचार्य बृहस्पति ने बताया, राजन, प्राणी अकेला ही जन्म लेता है, अकेला ही दुख से पार होता है और अकेला ही दुर्गति भोगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know who will stay your true friend after the death
कुटुंबजन तो मरते ही दो घड़ी रोते हैं, श्मशान में उसे अग्नि के हवाले कर वहां से मुंह फेरकर चल देते हैं। एकमात्र धर्म-सत्कर्म ही उस जीवात्मा का अनुसरण करता है। धर्म ही हमेशा सच्चा सहायक बना रहता है। अतः किसी भी कुटुंबजन के मोह में फंसकर कोई भी धर्म विरुद्ध कार्य नहीं करना चाहिए।

 
विज्ञापन
Know who will stay your true friend after the death
brihaspati dev
धर्मनीति के तत्व रहस्य को बताते हुए आचार्य बृहस्पति ने कहा, जो बात खुद को अच्छी न लगे, वह दूसरों के प्रति भी नहीं करनी चाहिए। जिस प्रकार हमें कटु वचन और निंदा से दुख होता है, उसी प्रकार किसी की न तो निंदा करें, न कटु वचन बोलें और न ही किसी का अहित करें। यही धर्म तत्व है।इस तरह युधिष्ठिर की जिज्ञासाओं का समाधान हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed