{"_id":"5d0ef7ec8ebc3e6a2574d373","slug":"know-which-surya-puja-will-be-fulfil-all-wishes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें आज किस पूजा से प्रसन्न होंगे प्रत्यक्ष देवता सूर्य और देंगे मनचाहा वरदान","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
जानें आज किस पूजा से प्रसन्न होंगे प्रत्यक्ष देवता सूर्य और देंगे मनचाहा वरदान
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Madhukar Mishra
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सूर्यदेव की पूजा के लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। वैदिक काल से भगवान सूर्य की उपासना का उल्लेख मिलता है। ऋग्वेद में सूर्य को स्थावर जंगम की आत्मा कहा जाता है। सूर्य को जीवन स्वास्थ्य एवं शक्ति के देवता के रूप में मान्यता हैं। हमारे ऋषियों ने उदय होते हुए सूर्य को ज्ञान रूपी ईश्वर बताते हुए विशेष रूप से साधना करने को कल्याणकारी बताया है। प्रत्यक्ष देवता सूर्य की उपासना शीघ्र ही फल देने वाली मानी गई है।
देवताओं ने भी की सूर्य की उपासना
2 of 6
सूर्यदेव की पूजा के लाभ
सूर्य की उपासना शीघ्र ही फल देने वाली मानी गई है। प्रभु श्रीराम के पूर्वज भी सूर्यवंशी थे। भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र सांब भी सूर्य की उपासना करके ही कुष्ठ रोग दूर कर पाए थे।
शास्त्रों के अनुसार सूर्य पूजा का फल
3 of 6
सूर्यदेव की पूजा के लाभ
भगवान भास्कर यानी सूर्यदेव की साधना-आराधना का अक्षय फल मिलता है। सच्चे मन से की गई साधना से प्रसन्न होकर भगवान भास्कर अपने भक्तों को सुख-समृद्धि एवं अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। रविवार के दिन भक्ति भाव से किए गए पूजन से प्रसन्न होकर प्रत्यक्ष देवता सूर्यदेव अपने भक्तों को आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिष के अनुसार सूर्य पूजा का फल
4 of 6
सूर्यदेव की पूजा के लाभ
वैदिक साहित्य में ही नहीं आयुर्वेद, ज्योतिष, हस्तरेखा शास्त्रों में सूर्य का महत्व प्रतिपादित किया गया है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य को नवग्रहों में प्रथम ग्रह और पिता के भाव कर्म का स्वामी माना गया है। जीवन से जुड़े तमाम दुखों और रोग आदि को दूर करने के साथ-साथ जिन्हें संतान नहीं होती उन्हें सूर्य साधना से लाभ होता हैं। पिता-पुत्र के संबंधों में विशेष लाभ के लिए सूर्य साधना पुत्र को करनी चाहिए।
विज्ञापन
सूर्य उपासना के प्रमुख केंद्र
5 of 6
सूर्यदेव की पूजा के लाभ
देश में सूर्य की साधना-अराधना के लिए कई मंदिर हैं। भारत के तीन सबसे प्राचीन सूर्य मंदिरों में पहला कोणार्क मंदिर, दूसरा मार्तंड मंदिर और तीसरा मोढ़ेरा मंदिर है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।